होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सड़क हादसे में कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह की पत्नी का निधन, पति-बेटा घायल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

06:53 PM Jan 30, 2024 IST | Sanjay Raiswal

अलवर। राजस्थान के अलवर से बड़ी खबर सामने आई है। बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में कांग्रेस नेता मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया है। वहीं इस हादसे में मानवेंद्र सिंह समेत तीन लोग घायल हो गए है। जिसमें मानवेंद्र सिंह और उनका बेटा हमीर सिंह हैं। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह हादसा दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे पर अलवर के नौगांवा के पास हरियाणा बॉर्डर के पास खुशपुरी में मंगलवार शाम 5 बजे हुआ। घायलों को अलवर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई

बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण थी टक्कर के बाद कार का आगे की हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मानवेंद्र सिंह, पत्नी चित्रा सिंह, बेटा हमीर सिंह और कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा होता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अलवर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मानवेंद्र की पत्नी चित्रा सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं पति, बेटे और ड्राइवर का अस्पताल में उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार स्पीड में थी, जो अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई और इसके बाद डिवाइडर पार करते हुए दीवार से टकरा गई।

मानवेंद्र सिंह की पसली टूटी, बेटे का हाथ-नाक हुए फैक्चर

डाक्टरों ने बताया कि इस हादसे में मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह के हाथ और नाक में फ्रैंक्चर हुआ है। वहीं पूर्व सांसद के सीने की पसली टूटी है और फेफड़ा भी फट गया है। सभी का इलाज शुरू कर दिया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद अलवर कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे और हॉस्पिटल के बाहर जाब्ता तैनात किया गया है।

पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह पूर्व विदेश एवं वित्त मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं। बाड़मेर जैसलमेर से एक बार सांसद बने हैं, वहीं उनकी पत्नी चित्रा सिंह उनके साथ में राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। इनके एक बेटा और एक बेटी है। लंबे समय से जोधपुर एयरफोर्स एरिया में रहते है। इनका पैतृक गांव बालोतरा जिले की जसोल है। मानवेन्द्र सिंह लंबे समय तक भाजपा में रहे थे, लेकिन 2018 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Next Article