For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

गोगामेड़ी हत्याकांड में काम लिए प्रतिबंधित हथियार व कारतूस, अब पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल 

Gogamedi Murder Case : गैंगवार में अवैध हथियारों का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से हथियार तस्करी रोकथाम को लेकर चलाया जा रहे अभियान फुस्स होते दिख रहे हैं।
09:29 AM Dec 08, 2023 IST | Anil Prajapat
गोगामेड़ी हत्याकांड में काम लिए प्रतिबंधित हथियार व कारतूस  अब पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल 
Gogamedi Murder Case

(ओम प्रकाश शर्मा) :  जयपुर। राजस्थान में गैंगवार की घटनाएं बढ़ रही है। गैंगवार में अवैध हथियारों का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से हथियार तस्करी रोकथाम को लेकर चलाया जा रहे अभियान फुस्स होते दिख रहे हैं। प्रदेश में पिछले पांच साल में बदमाशों ने अवैध हथियारों से 252 लोगों की हत्या कर दी और 2118 हमले कर किए। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई व बदमाशों की धरपकड़ के नाम पर खानापूर्ति कर रही है।

Advertisement

पुलिस के आंकड़ों की माने ताे वर्ष 2021 में पुलिस ने 2200 अवैध पिस्टल, रिवाल्वर, देशी कट्टा, बंदूक व पोना बदमाशों से बरामद किए हैं। जबकि वर्ष 2022 में 2700 और वर्ष 2023 में अब तक करीब 3200 हथियार पुलिस बरामद कर चुकी है। वहीं तीन साल में 13 हजार से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं।

इनमें 9 एमएम के प्रतिबंधित कारतूस भी शामिल हैं। इन कारतूसों का उपयोग के वल सेना और पुलिस ही कर सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बदमाशों को 9 एमएम के कारतूस कौन उपलब्ध करा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी प्रदेश में हथियारों की तस्करी नहीं रुक रही है।

तीन राज्यों से प्रदेश में हथियार सप्लाई 

प्रदेश में हरियाणा, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश की गैंग पूर्वी राजस्थान के जिलों में सप्लाई करती है। यहां से फिर प्रदेश के सभी जिलों में बदमाशों के पास हथियारों की सप्लाई हो रही है। मध्यप्रदेश के धार, खरगोन, बुरहानुपुर, दमोह, बड़वानी व खंडवा की गैंग अवैध हथियार सप्लाई करती है। वहीं हरियाणा की नूह, मेवात, फिरोजपुर, झिरका की गैंग और उत्तरप्रदेश की मेरठ, सहारनपुर, आगरा, कानपूर, अलीगढ़ व मथुरा की गैंग पूर्वी राजस्थान के बदमाशों को हथियार सप्लाई करती है।

दो साल में हथियारों की बरामदगी

रेंजहथियारकारतूस
अजमेर रेंज273761
जयपुर कमिश्नरेट279893
जयपुर रेंज8721386
बीकानेर रेंज6261433
भरतपुर रेंज11821860
जोधपुर कमिश्नरेट173278
जोधपुर रेंज305745
कोटा रेंज497496
उदयपुर394288

प्रदेश में मौत व हमलों की स्थिति

वर्षमौतहमले
201942343
202049389
202151426
202257467
202353493

ये खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में ठंड ने दिखाए तेवर…माउंट आबू में पारा माइनस में, 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

.