होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Business Idea: एक बार उगाए ये पौधे, 40 साल तक हर साल 8 लाख रुपए पक्के

अगर आपके पास नौकरी पेशा नहीं है आप पढ़े-लिखे हैं तो बांस की खेती में हाथ आजमाएं। बांस के पौधे एक बार उगाने के बाद लगातार 40 साल तक कमाई देते रहते हैं।
01:45 PM Apr 26, 2023 IST | BHUP SINGH

नई दिल्ली। आजकल पढ़े-लिखे लोग खेती का रुख कर रहे हैं। अगर आप भी नौकरी छोड़ खेती में हाथ आजमाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए है एक ऐसा आइडिया जिससे आप हर साल 7-8 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं बांस की खेती (Bamboo Farmin)की। इसकी पैदावार भी ज्यादा होती है और खर्च भी कम आता है। अगर आपके 1 हेक्टेयर जमीन है तो आप आराम से हर साल 7-8 लाख रुपए आसानी से कमा सकते हैं। इस खेती के लिए सरकार भी किसानों की मदद कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-मई में पूरे 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस दिन और क्यों रहेगी छुट्‌टी, देखें पूरी लिस्ट

सरकारी राष्ट्रीय बांस मिशन (National Bamboo Mission) बांस की खेती में किसानों को लगभग 50% की आर्थिक मदद देता है। बांस का एक पौधा 250 रुपए के आसपास मिलता है। इसमें से 120 रुपए आपको सरकार से सब्सिडी के रूप में मिल जाएंगे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आप एक हेक्टेयर में बांस के 1500 पौधे की रोपाई कर सकते हैं। इसके लिए आपका कुल खर्च 3 लाख 60 हजार रुपए के करीब आएगा। इसमें से करीब आधी रकम आपको सब्सिडी के रूप में मिल जाएगी।

बांस की खेती की कुछ खास बातें

बांस की खेती लगभग 4 साल में बिकने लायक हो जाती है। लेकिन एक बार तैयार हो जाने के बाद यह 40 साल तक चलती रहती है। आपको दोबारा से इसकी पौध लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। खास बात यह है कि बांस के पौधों के बीच दूसरी हल्की फुल्की खेती भी की जा सकती है। बांस की कुल 136 की किस्में होती हैं। इसमें आपको चूज करना होता है कि आप कौनसी बांस की खेती करना चाहते हैं, जिसकी मॉर्केट में सबसे ज्यादा डिमांड होती है।

यह खबर भी पढ़ें:-3 आसान टिप्स से ऐसे करें बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक

भारत कहां होती है बांस की खेती

भारत में बांस की खेती के लिए मध्य प्रदेश, असम, कर्नाटक, नागालैंड, त्रिपुरा, उड़ीसा, गुजरात, उत्तराखंड व महाराष्ट्र आदि राज्यों में मिट्‌टी और जलवायु सबसे उपयुक्त रहती है। हालांकि, बांस बिहार, उत्तर प्रदेश व हरियाणा समेत देश के लगभग सभी राज्यों में उगाया जाता है।

हर साल कितनी कर सकते हैं कमाई

वैसे तो बिजनेस की कमाई फैसल की उपज और आकार पर निर्भर करती है। बांस के साथ भी ऐसा ही है। एक अच्छा बांस करीब 400-500 तक में बिक सकता है। कुछ मौकों पर कीमत इससे ऊपर भी निकल जाती है। अब अगर 1500 पौधों के हिसाब से देखें तो आपको 500 रुपए प्रति बांस के हिसाब से 7.50 लाख रुपए की कमाई होगी। अगर बांस महंगा बिका तो ये कमाई और भी बढ़ सकती है। आपके अपने निवेश से कई गुना आपकी कमाई होगी।

Next Article