होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

ट्रेन में महिला सिपाही से दरिंदगी करने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 2 आरोपी अरेस्ट, 3 पुलिसकर्मी घायल

सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला सिपाही से दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी अनीस को अयोध्या में पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है।
10:27 AM Sep 22, 2023 IST | Anil Prajapat

लखनऊ। सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला सिपाही से दरिंदगी करने वाले मुख्य आरोपी अनीस को अयोध्या में पुलिस और एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है। मारे गिराए गए बदमाश अनीस के दो अन्य साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल हैं। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एसओ पुराकलंदर रतन शर्मा व दो अन्य सिपाही के भी घायल होने की सूचना है।

स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला कांस्टेबल पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अयोध्या के पूरा कलंदर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। उसके दो अन्य साथियों को मुठभेड़ के बाद इनायत नगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी अनीस को पकड़ने के लिए एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान होने के बाद से पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। करीब 150 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस को आरोपियों के ठिकाने तक पहुंचने में सफलता मिली। लेकिन, जब शुक्रवार सुबह पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए इनायत नगर थाना क्षेत्र में पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में दो आरोपी घायल होने के बाद पकड़े गए। लेकिन, एक आरोपी फरार हो गया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो दूसरा आरोपी पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान पूरा कलंदर में अनीस नाम के आरोपी के मौजूद होने की सूचना पर जब पुलिस पहुंची और उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने गोली चला दी, पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो अनीस को लगी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, आरोपी के साथी विशंभर दयाल दुबे निवासी पिपरी साइनाथ छोटका दुबे थाना क्षेत्र कूरेभार और आजाद खान निवासी दसलावन थाना हैदरगंज को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मुठभेड़ में थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा सहित तीन पुलिस घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

ये है पूरा मामला

अयोध्या में सावन मेले के दौरान 30 अगस्त को सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में तीन आरोपियों ने एक महिला पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया था। घटना उस वक्त हुई थी जब ट्रेन मनकापुर से अयोध्या के लिए निकली थी। तभी हमलावरों ने महिला कांस्टेबल पर हमला कर दिया था। घटना के बाद एसटीएफ की टीम ने मनकापुर से अयोध्या आने वाले 150 से अधिक लोगों से पूछताछ की थी। जिसमें पता चला था कि सीट के विवाद में हमलावरों ने महिला पर हमला किया था।

सरयू एक्सप्रेस में अयोध्या जंक्शन पर संदिग्ध परिस्थितियों में खून से महिला पड़ी हुई थी। यात्रियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला सुलतानपुर जिले में तैनात थी और सावन मेला ड्यूटी के लिए अयोध्या आ रही थी। महिला आरक्षी के सिर पर किसी बड़े धारदार हथियार से हमले के निशान मिले थे। महिला सिपाही का अभी लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। 2 दिन पहले ही सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की भी घोषणा की थी।

ये खबर भी पढ़ें:-नासा के LRO ने चंद्रमा पर खोजा बुर्ज खलीफा से दोगुना गड्ढा, जहां कभी नहीं पहुंची सूरज की रोशनी

Next Article