होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

विदेशी महिला से छेड़छाड़, ट्यूरिट गाइड ने घूमाने के बहाने की जबरदस्ती, ऑस्टेलिया से घूमने आई थी भारत

विदेशी महिला से छेड़छाड़, ट्यूरिट गाइड ने घूमाने के बहाने की जबरदस्ती, ऑस्टेलिया से घूमने आई थी भारत
12:24 PM Aug 28, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक खुद को टूरिस्ट गाइड बताकर महिला के साथ घूम रहा था। इसी दौरान मौका देखकर आरोपी युवक ने महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। परेशान होकर विदेशी महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक महिला (35) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया से जयपुर घूमने के लिए आई है। भारत पहुंचकर महिला जयपुर के बनी पार्क स्थित एक होटल में रूम में रह रही है। होटल के बाहर उसका संपर्क ट्यूरिट गाइड सुनील नाम के युवक से हुआ। महिला की जयपुर शहर घूमने को लेकर टूरिस्ट गाइड सुनील से बात हुई। टूरिस्ट गाइड सुनील ने टाइम और प्लान के बारे में पूछा। टूरिस्ट गाइड सुनील ने महिला को अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि वह यहां का लोकल है। किसी भी चीज की जरूरत होने पर वह उसकी हर तरह मदद कर देगा।

खुद के बारे में बताया…

महिला ने शिकायत में बताया कि 22 अगस्त की शाम को वह टूरिस्ट गाइड सुनील के साथ भोजन करने साथ गई थी। इस दौरान टूरिस्ट गाइड सुनील ने खुद के बारे में बताते हुए कहा कि उसका तलाक हो चुका है। इस दौरान टूरिस्ट गाइड सुनील ने अपनी 7 साल की बेटी की फोटो भी दिखाई। खाना खाने के बाद महिला ने अपने एक दोस्त से फोन पर बात भी करवाई। जो हिंदी जानता था। इसके बाद महिला खाने का बिल का पेमेंट कर वापस होटल आने लगी। इस दौरान महिला ने सुनील को बताया की वह अकेले घूमना पसंद चाहती है। महिला ने टूरिस्ट गाइड सुनील से जयपुर के अच्छे रेस्टोरेंट के बारे में जानकारी ली। उसने कहा की वो मदद कर देगा। हमने अगले दिन शाम को 7 बजे मिलने का तय किया।

घूमने के दौरान करने लगा जबरदस्ती…

महिला का आरोप है कि 23 अगस्त की रात करीब 7 बजे टूरिस्ट गाइड सुनील उससे मिलने के लिए होटल में आया। इसके बाद दोनों ऑटो लेकर जाने लगे। इस दौरान टूरिस्ट गाइड सुनील ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। टूरिस्ट गाइड सुनील की गलत हरकत देखकर महिला ऑटो से उतर गई। इस दौरान टूरिस्ट गाइड सुनील ने उसे जबरदस्ती ऑटो में बैठाने की कोशिश की। महिला ने जब अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं किया तो वह वापस अपने होटल के रूम में पहुंच गई।

टूरिस्ट गाइड सुनील भी पीछे-पीछे होटल आया को स्टाफ ने उसके बारे में जानने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी सुनील वहां से फरार हो गया। आरोपी ट्यूरिट गाइड की हरकत से डरी-सहमी पीड़िता ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Article