For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

AUS vs SA World Cup 2023: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 312 रनों का टारगेट, डी कॉक ने ठोका शतक

06:11 PM Oct 12, 2023 IST | Mukesh Kumar
aus vs sa world cup 2023  साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 312 रनों का टारगेट  डी कॉक ने ठोका शतक

AUS vs SA World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 312 रनों का टारगेट दिया है। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए है। वहीं टीम के लिए सबसे ज्यादा रन डी कॉक ने बनाए है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:– IND vs AFG : आईपीएल की दुश्मनी वर्ल्ड कप में हुई खत्म, विराट कोहली ने नवीन उल हक को लगाया गले, देखें Video

डी कॉक ने ठोका शतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ा है। उन्होंने 106 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 109 रनों की शानदार पारी खेली है। इनके अलावा कप्तान एडेन मार्कराम ने 56 रनों की शानदार पारी खेली है। वहीं तेम्बा बावुमा (35), वैन डेर डुसेन (29), हेनरिक क्लासेन (29), मार्को जानसन 26 रनों की शानदार पारी खेली है।

मैक्सवेल और स्टार्क ने चटकाए 2-2 विकेट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी देखने को मिली है। दोनों गेंदबाजों ने 2-2 विकेट चटकाए है। वहीं जोश हेजलवुड और एडम जम्मा ने भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलियाई टीम : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।

साउथ अफ्रीका की टीम : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और लुंगी एनगिडी।

.