For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का विधानसभा में सम्मान, स्पीकर सीपी जोशी ने किया स्वागत

05:16 PM Mar 20, 2023 IST | Jyoti sharma
असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का विधानसभा में सम्मान  स्पीकर सीपी जोशी ने किया स्वागत

जयपुर। असम के राज्यपाल और राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया आज विधानसभा पधारे। विधानसभा आने पर उनका यहां विधायकों ने स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, सतीश पूनिया समेत कई विधायकों ने गुलाबचंद कटारिया का स्वागत किया।

Advertisement

यहां ना पक्ष लॉबी में कटारिया का विधायकों ने सम्मान किया, उनसे मुलाकात और बातचीत भी की। बता दें कि स्पीकर सीपी जोशी ने विधानसभा के बजट सत्र में यह घोषणा की थी कि जब गुलाबचंद कटारिया असम के राज्यपाल बनकर वापस विधानसभा आएंगे तब उनका हम स्वागत सम्मान करेंगे। जिसके तहत आज विधानसभा में उनका सम्मान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी दिया जाएगा। साल 2022 के लिए अमीन खान और साल 2023 के लिए अनिता भदेल को यह पुरस्कार मिलेगा।

विधानसभा में आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अध्यक्ष सीपी जोशी, ससंदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, सिरोही विधायक और मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा मौजूद हैं।

बता दें कि आज विधानसभा में सरकार की तरफ से मिलेट्स का डिनर भी आयोजित किया गया है। जिसमें सभी विधायक मिलेट्स से बने व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। यूनाइटेड नेशंस की ओर से यह वर्ष मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है, जिसके तहत मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम देशभर में किए जा रहे हैं। मिलेट्स कॉन्क्लेव के लिए मेजबानी इस बार राजस्थान को मिली है।

.