For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, Javelin में जीता गोल्ड, भारत के लिए किशोर जेना लाए रजत

विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 19वें एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने 88.88 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर यह कारनामा किया। नीरज के अलावा किशोर जेना ने भारत के लिए रजत पदक जीता।
07:29 PM Oct 04, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
asian games 2023  नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास  javelin में जीता गोल्ड  भारत के लिए किशोर जेना लाए रजत

Asian Games 2023: विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 19वें एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने 88.88 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर यह कारनामा किया। नीरज के अलावा किशोर जेना ने भारत के लिए रजत पदक जीता। हालांकि, नीरज के लिए शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उनके पहले ही थ्रो को फ़ाउल घोषित कर दिया गया। नीरज का पहला थ्रो करीब 90 मीटर का था। इसके बाद नीरज चोपड़ा की अधिकारियों से काफी देर तक बहस होती रही और खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

Advertisement

पहले थ्रो पर हुआ विवाद

दरअसल, जब नीरज ने अपना पहला थ्रो किया तो दूरी मापने वाली मशीन में दिक्कत आ गई, जिसके कारण उस थ्रो को आधिकारिक तौर पर फाउल घोषित कर दिया गया। इसके बाद नीरज ने फिर अपना पहला प्रयास किया और 82.38 मीटर का दूसरा थ्रो किया। नीरज के दूसरे प्रयास में 84.49 मीटर का थ्रो फेंका. उनका तीसरा प्रयास विफल हो गया।

नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बीच कड़ी टक्कर

इस बीच किशोरी जेना ने अपने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर भाला फेंककर बढ़त बना ली। इस दौरान नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। किशोर जेना ने भी अपना पूरा दमखम दिखाया और चौथे प्रयास में 87.54 मीटर दूर भाला फेंका।

नीरज ने स्वर्ण पदक जीता

वहीं, नीजर चोपड़ा अपने पांचवें प्रयास में 80.80 मीटर ही भाला फेंक सके जबकि उनका आखिरी प्रयास फाउल हो गया। हालांकि, इसके बावजूद नीरज ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा किशोर जेना का पांचवां और छठा प्रयास फाउल रहा लेकिन फिर भी वह रजत पदक जीतने में सफल रहे। नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बाद जापान के डीन रोडरिक जेनकी 82.68 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

.