For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Asian Games 2023 : भारत ने घुड़सवारी में रचा इतिहास, 41 साल बाद जीता गोल्ड...

03:31 PM Sep 26, 2023 IST | Sanjay Raiswal
asian games 2023   भारत ने घुड़सवारी में रचा इतिहास  41 साल बाद जीता गोल्ड

नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ में हो रहे 19वें एशियन गेम्स के तीसरे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। एशियन गेम्स-2023 में भारत ने घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के लिए अनुष अग्रवाला, ह्रदय विपुल चेड़ा और दिव्यकीर्ति सिंह ने टीम घुड़सवारी के ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस जोड़ी ने 209.205 अंक हासिल किए। भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद गोल्ड मेडल जीता है। भारत ने 1982 के बाद पहली बार घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीता है।

Advertisement

हांगझू एशियन गेम्स में घुड़सवारी वो इवेंट था, जिसमें भारत से स्वर्ण की आस तो छोड़िए, किसी भी मेडल की उम्मीद कम ही थी। ऐसे में इस खेल के खिलाड़ियों ने उम्मीद से परे जाकर इतिहास रचा है।

भारत के लिए जिन घुड़सवारों ने मिलकर टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, उनमें सुदीप्ति हाजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, हृ्दय छेदा और अनुश अग्रवाला के नाम हैं। इन खिलाड़ियों के सोना जिताने के कुछ देर बाद ही भारत ने इसी खेल के सिंगल इवेंट में एक सिल्वर मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल भी जीता।

भारत ने घुड़सवारी में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जीता…

भारत ने 209.205 फीसदी का स्कोर करते हुए घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीता। बता दें कि यह 19वें एशियन गेम्स में भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारत ने एक गोल्ड शूटिंग और दूसरा महिला क्रिकेट में हासिल किया था। घुड़सवारी के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत के लिए इसी खेल के सिंगल इवेंट में अनुश अग्रवाला ने सिल्वर मेडल, जबकि हृदय छेदा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

.