होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पहले ही दिन जीते पांच पदक

11:14 AM Sep 24, 2023 IST | Sanjay Raiswal

Asian Games 2023 Day : चीन के हांगझोऊ में हो रहे 19वें एशियन गेम्स के पहले ही दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने पहले ही दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 पदक जीत लिए हैं। भारत का पदक जीतने का खाता तो खुल गया है, लेकिन अभी गोल्ड मेडल आना बाकी है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीता है। रोइंग टीम ने 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल, जबकि एयर राइफल टीम ने रजत पदक देश को दिलाया है।

चीन के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत की ओर से कुल 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो देश का अबतक का सबसे बड़ा दल है। भारतीय खिलाड़ी कुल 40 स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। भारत को 19वें एशियन गेम्स में पहला मेडल निशानेबाजी में मिला।

भारत की पुरूष हॉकी टीम को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में विशाल जीत मिली। भारत ने उज्बेकिस्तान की टीम को 16-0 से मात दी। इस मैच में भारत के लिए तीन खिलाड़ियों ने हैट्रिक ली।

भारत ने एशियन गेम्स 2023 के पहले दिन का चौथा मेडल रोइंग में जीता। रोइंग में ये कुल तीसरा पदक है। भारत ने टीम के तौर पर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।

भारत को दिन का तीसरा मेडल रोइंग टीम ने दिलाया। बाबू लाल यादव और लेख राम ने एक जोड़ी के तौर पर कांस्य पदक अपने नाम किया।

एशियन गेम्स 2023 में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच हॉकी मैच खेला गया। ये ग्रुप फेज का मैच है। तीसरे क्वॉर्टर के बाद भारत 12-0 से आगे था। इसके बाद चौथे क्वार्टर में भारत ने चार गोल किए और 16-0 की बढ़त के साथ मैच खत्म किया।

तीसरे क्वॉर्टर के बीच में भारत ने दो गोल किए और इसी क्वॉर्टर के आखिर में भारत ने तीन और गोल दागे और बढ़त को 12-0 कर दिया।

दूसरे क्वॉर्टर के शुरुआत में ही भारत ने दो और गोल किए। इसी क्वॉर्टर में तीसरा, चौथा और पांचवां गोल भी आया और बढ़त को 7-0 से आगे कर दिया।

भारत पहले क्वॉर्टर के शुरुआत में ही पहला गोल किया और बढ़त को 1-0 कर लिया। पहले क्वॉर्टर के आखिर में भारत ने एक और बार गेंद को नेट्स में पहुंचाकर बढ़त को 2-0 किया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी पदक पक्का कर लिया है। भारत ने सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम को हराया। ये मैच लो स्कोरिंग था, जिसे भारत ने 8 विकेट से जीता और कम से कम सिल्वर मेडल पर कब्जा करने का काम किया। फाइनल मैच में भारत का सामना किससे होगा, ये अभी तय नहीं है।

Next Article