होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Asian Games 2023 : एशियन गेम्स में भारत को अब तक 55 मेडल, स्केटिंग में महिला-पुरुष टीम ने जीता कांस्य

11:27 AM Oct 02, 2023 IST | Sanjay Raiswal

हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में हो रहे 19वें एशियन गेम्स का आज 9वां दिन है। एशियाई खेलों में भारत का पदक जीतने का सिलसिला जारी है। 19वें एशियन खेलों के नौवें दिन की भारत की शुरुआत कांस्य पदक से हुई। स्पीड स्केटिंग में पहले भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता, उसके बाद पुरुष टीम ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया।

महिला स्केटिंग टीम ने जीता कांस्य…

भारतीय महिला टीम ने स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले में 4:34.861 समय के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं पुरुष टीम ने 4:10.128 समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

यह खबर भी पढ़ें :- Asian Games 2023 : आज भारत ने एक Gold और 2 सिल्वर जीते, पहली बार महिला गोल्फर ने भी जीता मेडल

पुरुष स्केटिंग टीम ने रजत जीता…

स्पीड स्केटिंग में ही भारत को आज का दूसरा पदक मिला है। भारत के आर्यनपाल घुमन, आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले, विक्रम इंगले 4:10.128 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता। चीनी ताइपे ने स्वर्ण, दक्षिण कोरिया ने रजत पदक जीता।

यह खबर भी पढ़ें :- Asian Games 2023 : भारतीय पुरुष टीम ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण

पदक तालिका में भारत की स्थिति…

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियाड में भारत के अब तक मेडल का अर्ध शतक पूरा कर लिया है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन 5, दूसरे दिन 6, तीसरे दिन 3, चौथे दिन 8, पांचवें दिन 3, छठे दिन 8, सातवें दिन 5 और आठवें दिन 15 पदक मिले। भारत के पास अब 55 पदक हो गए है। इनमें गोल्ड 13, रजत 21 और कांस्य 21 हो गए है।

पदक तालिका में भारत का चौथा स्थान…

पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर मौजूद उजबेकिस्तान से भारत ने अच्छी बढ़त बना ली है, लेकिन तीसरे स्थान पर मौजूद जापान या दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण कोरिया को पीछे करना भारत के लिए बेहद मुश्किल होगा।

Next Article