For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Asia Cup 2023 Final : 23 साल के ऑलराउंडर की अचानक चमकी किस्मत, अक्षर पटेल की जगह होंगे टीम में शामिल

01:43 PM Sep 16, 2023 IST | Mukesh Kumar
asia cup 2023 final   23 साल के ऑलराउंडर की अचानक चमकी किस्मत  अक्षर पटेल की जगह होंगे टीम में शामिल

Asia Cup 2023 Final : एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि भारतीय टीम का स्टार ऑलराउंडर मैच के दौरान चोटिल हो गया है। हालांकि भारतीय टीम को सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके साथ ही भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल मैच के दौरान चोटिल हो गए है। इसी वजह से उनका रविवार को एशिया कप के फाइनल में टीम का हिस्सा बनना मुश्किल है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:- Asia Cup 2023: ACC के सामने पैसो के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, बारिश के चलते रद्द हुए मैचों का मांगा मुआवजा

अक्षर पटेल हुए चोटिल
Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गए है। बांग्लादेश के खिलाफ अक्षर पटेल ने 42 रनों की शानदार पारी खेली थी। अब उनके चोटिल होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर टीम में शामिल होने वाले है।

फाइनल में अक्षर पटेल की जगह खेंलेगे
Cricbuzz के मुताबिक, युवा स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल अक्षर पटेल की जगह एशिया कप के फाइनल में रिप्लेस करने के लिए तैयार हैं। उन्हें इस बड़े मुकाबले के लिए मौका दिया गया है। बता दें कि सुंदर ने अपना आखिरी वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेला था। इसके बाद उन्हें वनडे में मौका नहीं मिला।

वॉशिंटन सुंदर का वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर
23 वर्षीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक भारतीय टीम के लिए कुल 16 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 29 की औसत से कुल 233 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने गेंदबाजी ने भी कमाल किया है। उन्होंने वनडे में 16 विकेट चटकाए है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए वनडे में 2017 में डेब्यू किया था। हालांकि वॉशिंगटन सुंदर लगातार टीम का हिस्सा नहीं है। उनका भारतीय टीम सं अंदर-बाहर लगा रहता है।

.