For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कांग्रेस राज में आम आदमी सुरक्षित नहीं - अशोक परनामी

10:50 PM Dec 02, 2022 IST | jyoti-sharma
कांग्रेस राज में आम आदमी सुरक्षित नहीं   अशोक परनामी

सीकर। भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के रवानगी का आज पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने किया। भाजपा कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां सहित पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जनाक्रोश यात्रा के ये रथ आठों विधानसभाओं के लिए रवाना हुए। इससे पहले जन आक्रोश यात्रा के विधानसभाओं के प्रभारियों, संयोजकों सह संयोजकों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया।

Advertisement

आज राजस्थान में अराजकता का माहौल

प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि कांग्रेस की यह सरकार चार वर्ष के दौरान अब तक की सबसे नाकारा, निकम्मी, भ्रष्ट, अर्कमण्य सरकार है। ऐसी सरकार के कारण आज राजस्थान में अराजकता का माहौल बना हुआ है। कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार में राज्य का आमजन जिसमें युवा, बच्चियां अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करते। आम आदमी अपने का सड़क पर सुरक्षित महसूस नहीं करता। अपराध के मामले में सरकार बुरी तरह से फैल साबित है। अपराधियों के हौंसले बुलंद है वहीं आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। अस्पतालों में से नवजातों को श्वान उठाकर ले जाते हैं।

एक भी वादा नहीं किया पूरा

उन्होंने कहा कि जिन वादों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनायी थी उनमें से एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया। किसानों को कर्जा माफ नहीं किया, बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया। उर्वरक जो किसानों के लिए भेजे गए उनका वितरण सही नहीं किया। भाजपा शासन के समय के जो जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई थी केवल कांग्रेस सरकार ने उनका नामकरण बदलकर रख दिया है और जनता को उन योजनाओं से दूर भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार के प्रति आम जन को जागरूक करने के लिए भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा निकालना तय किया है। इस यात्रा के माध्यम से राज्य के दो करोड़ लोगों तक पहुंचकर आठ करोड़ लोगों तक संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसमें नुक्कड़ सभाए, चौपाल सभाएं आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

बता दें कि प्रशिक्षण वर्ग को पूर्व विधायक बंशीधर बाजिया, गोरधन वर्मा, किसाना मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, रतनलाल जलधारी, यात्रा के संयोजक मनोहरलाल सैनी, सह संयोजक डॉ. कमल सिखवाल सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

.