होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

PM मोदी के बयान पर फिर बिफरे CM गहलोत, कहा-ये विपक्ष के बारे में कैसे बोलते हैं, जो भाजपा को हिंदुओं का पैरोकार समझते हैं...जान लें, भविष्य अच्छा नहीं 

01:26 PM May 11, 2023 IST | Jyoti sharma

जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने आज पंडित नवल किशोर शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किय़ा। उन्होंने जयपुर हेरिटेज नगर निगम के 211 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। साथ ही दौसा के मेडिकल कॉलेज को पंडित नवल किशोर शर्मा के नाम पर रखने की घोषणा की। सीएम ने यहां कल प्रधानमंत्री के बयान पर निशाना साधा। सीएम ने पंडित नवल किशोर शर्मा की तारीफ की उन्हें याद किया और अपने साथ उनके पलों को भी साझा किया। 

विपक्ष के बारे में कैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं

सीएम ने कहा कल पीएम आए थे, मैंने बस इतना कहा था कि बिना विपक्ष के पक्ष क्या हो,, लेकिन इसके जवाब में उन्होंने विपक्ष के लिए क्या बोला कि विपक्ष निगेटिवटी से भरा है, कुछ पहले की सरकारों ने किया ही नहीं। तो आप समझिए कि आज देश में क्या हालत हो रहे हैं। विपक्ष को आप ऐसे बोलते हैं, उनके बारे में यह कौन सा तरीका है बोलने का। धर्म के नाम पर आप राजनीति करते हो। यह कौन सा तरीका है विपक्ष के ऊपर बोलने का, मुद्दा क्या था महंगाई का था। राहुल गांधी की यात्रा में महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया गया था।

धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। ये देश क्या एक दिन में बन गया। आप पीएम बन गए ऐसे ही बन गए क्या। अंबेडकर का संविधान, पंडित नेहरू की नीति, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना आजाद की नीति थी। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने अपनी जान दे दी। उन्हें अपने मारे जाने का पहले ही आभास हो गया था। इन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी उंगली तक नहीं कटाई यो देश भक्ति की बातें करते हैं। 

पहले तो 3 हजार मेगावाट बिजली तक नहीं थी आज गीगावाट में जा रही है

पीएम ने कल कहा कि उन्हें रेलवे में 3 लाख करोड़ खर्च करने पड़ गए, पहले क्यों नहीं किए। तो पहले 3000 मेगावाट बिजली तक नहीं थी देश में लेकिन आज 3 लाख मेगा वाट हो रही है अब तो तो गीगावॉट में भी पहुंच रही है। आप यह क्या बात करते। क्या पहले के लोगों ने कुछ किया नहीं। क्या यह प्रधानमंत्री बात समझते नहीं है। इस देश वे किस दिशा में ले जा रहे हैं।  किसी को कुछ नहीं पता, यह चिंता का विषय होना चाहिए हम सभी के लिए।

मैंने उनसे मंच से दो अधिकारों की मांग की,उस पर कुछ नहीं कहा उन्होंने। हम आज  रोजगार, महंगाई समेत मुख्य चार मुद्दों को लेकर हम यह राहत कैंप लगा रहे हैं। इन चार फेयर के अंदर 10 हजार  से ज्यादा नौकरी लग चुकी है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी भाईचारे से रहें। कहीं दुश्मनी काम नहीं आती, हमेशा प्रेम और भाईचारा ही काम आता है। 

जो भाजपा को हिंदुओं का पैरोकार समझते हैं जान लें….

सीएम गहलोत ने कहा कि सच्चाई का कोई विकल्प नहीं होता है और सच्चाई कांग्रेस के साथ में है इनके साथ में नहीं है। इनका लोकतंत्र में यकीन ही नहीं है। यह तो धोखे से चुनाव जीत के आते हैं। यह धर्म के नाम पर राजनीति करके आते हैं। अब संविधान की शपथ लेते हो और आप उस की मूल भावना को ही खत्म कर रहे हो। अभी कब तक करोगे। एक धर्म को जानबूझकर मैसेज देने के लिए।  यूपी कर्नाटक में इन्होंने एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया और हिंदू सोचते हैं कि यही हमारे असली पैरोकार है लेकिन मैं उन्हें कहना चाहता हूं देश का भविष्य से अच्छा नहीं है, देश गर्त में चला जाएगा। गांधी जी ने सच कहा है झूठी राजनीति करने वाले लोग अपने स्वार्थ के अलावा उन्हें कुछ नहीं दिखता। इन्हें पार्टी की चिंता होती है ना प्रदेश की ना देश की।

Next Article