होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

गहलोत का केंद्र सरकार पर निशाना, 400 के पार का नारे वाली NDA लोकतंत्र को करना चाहता है खत्म

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बैंक खातों पर आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर अब सियासी पारा उबाल पर है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब इस मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
09:29 AM Mar 22, 2024 IST | BHUP SINGH

जयपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बैंक खातों पर आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर अब सियासी पारा उबाल पर है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब इस मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कहा कि आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय पार्टी के साथ ऐसा हो रहा है। 400 पार सीट का नारा देने वाली एनडीए सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाह रही है। गहलोत ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की पोस्ट में लिखा- केंद्र सरकार के आदेश पर आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-BJP ने 9 साल तक गरीबों की जेब पर डाका डाला, चुनाव से पहले ढकोसले जनता समझती है, पायलट का केंद्र पर तीखा वार

अगले महीने से देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं। जिनके लिए कांग्रेस को आर्थिक संसाधनों की जरूरत होगी। परंतु बैंक खाते फ्रीज होने के कारण कोई भी लेन-देन नहीं किया जा सकता। ऐसा आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय पार्टी के साथ ऐसा हो रहा है।

इस पोस्ट में अशोक गहलोत ने आगे लिखा- यह दिखाता है कि 400 पार का नारा देने वाली एनडीए सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस चुनाव में नेताओं के परिवहन, रैली करने, प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च, कांग्रेस कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को सैलरी देने समेत सभी जरूरी खर्च इन्हीं बैंक खातों से करती है।

इन बैंक खातों को फ्रीज करना कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र है। अशोक गहलोत ने अपने इस पोस्ट में रूस और कोरिया का उदाहरण देते हुए इसे देश के नागरिकों की स्वतंत्रता का हनन बताया है। उन्होंने लिखा- ऐसी आततायी हरकतें दिखाती हैं कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं बचा है। भाजपा यहां रूस और नॉर्थ कोरिया जैसे चुनाव करवाना चाहती है। जहां सत्ताधारी दल की इच्छा के मुताबिक परिणाम आते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-वसुंधरा राजे के खास प्रहलाद गुंजल का बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेस ज्वाइन कर किया पलटवार

Next Article