होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

ERCP को लेकर फिर मुखर हुए Ashok Gehlot, कहा ERCP पर केंद्र को झुकना ही होगा

06:20 PM Sep 13, 2022 IST | Jyoti sharma

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ग्रामीण ओलंपिक का अवलोकन करने टोंक के निवाई में पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। अशोक गहलोत ने यहां जनता को संबोधित भी किया। इसके साथ ही उन्होंने ERCP पर भी जमकर केंद्र को घेरा और जुबानी हमला बोला, अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह रिपाइनरी के मुद्दे पर केंद्र को झुकना पड़ा था उसी तरह 13 जिलों के बाशिंदों की प्यास बुझाने वाली ERCP पर भी केंद्र को झुकना पड़ेगा।

ERCP पर हुई सिर्फ राजनीति

ERCP पर केंद्र को घेरते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान से 25 सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री आते हैं फिर भी राजस्थान प्यासा, अभी तक ERCP पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, सिर्फ राजनीति ही हो रही है। सरकार बदलने पर काम बंद नहीं होना चाहिए। केंद्र ERCP को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें। गहलोत ने कहा कि अक्सर विपक्षी ये आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस सरकार आते ही भाजपा की योजनाओं को बंद कर दिया गया। तो क्या ERCP को भी बंद कर दिया। ERCP को लेकर पूरी कांग्रेस युद्धस्तर पर इसे ऊपर उठाने की कोशिश कर रही है। मंहगाई, बेरोजगारी पर केंद्र सरकार का ध्यान नहीं है। हमारी सरकार ने कोरोना में आक्सीजन की कमी से किसी को मरने नहीं दिया। इस बात की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में तारीफ की थी।

कई विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

अशोक गहलोत ने यहां पर ग्रामीण ओलंपिक के खिलाड़ियों से मुलाकात की उनका उत्साहवर्धन किय़ा। अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि ओलंपिक में हम मेडल के लिए तरस जाते हैं। हमारे देश और प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, सिर्फ उन्हें बाहर निकालने वाला चाहिए। इसलिए इस ग्रामीण ओलंपिक के जरिए ये माहौल बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलम्पिक से पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल बन गया है। अशोक गहलोत ने यहां पर 3 कॉलेज का उद्घाटन किया। एडीजे कोर्ट, तीन रीको फ़ूड पार्क की सौगात दी। इसके अलावा देवधाम जोनपुरिया की सड़क के लिए वित्तीय स्वीकृति दी।

यह भी पढ़ें- पायलट जिंदाबाद का लगा नारा तो जाना होगा जेल! अशोक गहलोत के सलाहकार ने जनता को दी ‘सलाह’

Next Article