For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का जल्द आंकलन, CM गहलोत ने विशेष गिरदावरी के दिए निर्देश

10:08 PM Mar 31, 2023 IST | Jyoti sharma
ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का जल्द आंकलन  cm गहलोत ने विशेष गिरदावरी के दिए निर्देश

जयपुर। प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया है। किसान सरकार से फसलों के उचित आंकलन की मांग भी कर रहे थे।अब सीएम अशोक गहलोत ने फसल खराबे की गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं। जिससे किसानों को राहत मिल सके।

Advertisement

सीएम गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि फसल खराबे का आंकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की गिरदावरी जल्द करवाकर फसलों के नुकसान की रिपोर्ट भिजवाने के भी निर्देश दिए, ताकि प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता उपलब्ध करवायी जा सके।

गौरतलब है कि 2023 की रबी की फसलों की विशेष गिरदावरी के आदेश राजस्व विभाग की तरफ से 8 मार्च को जारी किये गये थे, जो कि फसलों की कटाई तक प्रभावी रहेंगे।

.