होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बाबा साहब ने जो संविधान देश को दिया…आज उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं- CM अशोक गहलोत 

12:29 PM Apr 14, 2023 IST | Jyoti sharma

जयपुर। प्रदेश में डॉक्टर अंबेडकर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम मनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जयपुर में भी जवाहर कला केंद्र में पेंटिंग एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंबेडकर सर्किल पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

युवा लें प्रेरणा

यहां  मीडिया से बातचीत की जिसमें उन्होंने डॉक्टर अंबेडकर के देश को दिए गए योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश में और देश के संविधान में डॉक्टर अंबेडकर ने जो योगदान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उस संविधान के बल पर ही आज देश हमारा तरक्की कर पा रहा है। बाबा साहब ने पूरे देश को संविधान के रास्ते पर चलने का रास्ता दिखाया है। आज के युवाओं को उनसे सीख लेनी चाहिए क्योंकि उनसे बड़ा प्रेरणा स्रोत तो कोई हो ही नहीं सकता।

संविधान की उड़ाई जा रही धज्जियां

गहलोचृत ने कहा कि लेकिन अगर हम आज का दौृर देखें तो संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिस संविधान ने भारत को सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। उसकी आज कोई कदर ही नहीं कर रहा है। अंबेडकर जी ने छुआछूत को रोकने के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया लेकिन आज भी कई जगह यह कुप्रथा जारी है। जिसे बंद होना चाहिए या बेहद असामाजिक कृत्य है।

बता दें कि अशोक गहलोत जवाहर कला केंद्र पहुंच चुके हैं। यहां वे कुछ ही देर में पेंटिंग एग्जिबिशन का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए विधायक प्रशांत बैरवा पहले यहां पहुंच चुके हैं वह कार्यक्रम के जायजा ले रहे हैं।

Next Article