For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'अपनों' के बीच गलियों में उतरकर पुराने पलों को जीते दिखे सीएम अशोक गहलोत, ऐसा रावण दहन किया कि…..

09:50 PM Oct 05, 2022 IST | Jyoti sharma
 अपनों  के बीच गलियों में उतरकर पुराने पलों को जीते दिखे सीएम अशोक गहलोत  ऐसा रावण दहन किया कि…

राजस्थान जैसे देश के सबसे बड़े राज्य को संभालने वाले इस प्रदेश के मुखिया सीएम अशोक गहलोत विजयादशमी का त्योहार मनाने अपनों के बीच पहुंचे। वे आज दोपहर को ही अपने गृहनगर जोधपुर पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही पूर्व सांसद और विधायक, और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां आने पर गहलोत काफी खुश दिखाई दे रहे थे। यहां आने के बाद वे अपने जन्मस्थान महामंदिर इलाके की गलियों में उतरे। जहां अशोक गहलोत ने अपना पूरा बचपन बिताया। वहां उम्र के इस पड़ाव और सूबे की इस अहम जिम्मेदारी के साथ अपनों के बीच पंहुचे तो गहलोत को देखने के लिए पूरा इलाका इकट्ठा हो गया।

Advertisement

यहां जिस गली में से वे गुजरे वहां अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे गूंज। लोग गहलोत का स्वागत सत्कार करने को उतावले हो रहे थे। कई लोगों ने गहलोत का सम्मान करते हुए उन्हें पगड़ी पहनाई। यहीं युवा वर्ग भी गहलोत से मिलने को काफी उत्सुक था। उन्होंने अशोक गहलोत के साथ फोटो खिंचवाए। वहीं अशोक गहलोत ने बुजुर्गों के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। इन सबके दौरान इस पूरे इलाके में मेले जैसा जमावड़ा लगा रहा। लेकिन अशोक गहलोत ने भी हर किसी का ध्यान रखा और प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपनी जनता से बेहद गर्मजोशी से मिले।

अशोक गहलोत यहां के दशहरा मैदान में आयोजित विजयादशमी के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। यहां अशोक गहलोत ने रॉकेट के जरिए रावण दहन किया। रावण के जलते ही मेले में जय श्री राम के जयकारे लगे।सीएम अशोक गहलोत ने अपनी बहन विमला देवी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। गहलोत ने विमला देवी के पैर छुए और प्रदेश की जनता की सेवा के लिए आशीर्वाद मांगा।

सीएम अशोक गहलोत यहां मानजी का हत्था क्षेत्र सहित दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अशोक जोधपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे और कल गुरुवार को भीलवाड़ा के लिए रवाना होंगे।

.