होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अजमेर में बोले मुख्यमंत्री गहलोत, कहा-देश में चिंताजनक हालात, लोकतंत्र खतरे में है

08:09 PM Mar 31, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में कांग्रेस का संभागीय स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित गया। जवाहर स्कूल में शुक्रवार को बारिश के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी सच बोलने की सजा भुगत रहे हैं। राहुल गांधी ने संसद में अडानी को लेकर जो सवाल उठाए थे। उससे व्यथित होकर मोदी सरकार ने प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि देश में चिंताजनक हालात है और लोकतंत्र खतरे में है। यह सब जनता को भी साफ नजर आ रहा है। इसका जवाब जनता अवश्य देगी।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, केंद्र की मोदी सरकार भ्रामक प्रचार कर आम जनता को गुमराह कर रही है। बेरोजगारी महंगाई और भुखमरी जैसे मुख्य मुद्दों से आम जनता का ध्यान भटका रही है। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से देश में लोकतंत्र खतरे में आ गया है और अर्थव्यवस्था डांवाडोल हो रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में सेल कंपनी में 20 हजार करोड़ का निवेश किसका है यह पूछा था? जिसका जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी के खिलाफ निंदनीय कार्यवाही की है। विपक्ष एवं कांग्रेस का कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है और भाजपा की केंद्र की सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगा।

सम्मेलन में राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, गुजरात प्रभारी डॉ रघु शर्मा, धीरज गुर्जर, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ आदि ने संबोधित किया।

इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, विधायक राकेश पारीक, हरीश मीणा, मंजु मेघवाल, गायत्री देवी, अजमेर डेयरी के चेयरमैन रामचंद्र चौधरी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, विवेक धाकड़, नागौर कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन, विजयपाल मिर्धा, रामनिवास गावड़िया, मुकेश भाकर, भीलवाड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामपाल शर्मा, पूर्व विधायक श्रीगोपाल बाहेती, जसराज जयपाल, नाथूराम सिनोदिया, कय्यूम खान, हगामी लाल मेवाड़ा, पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, जगदीश शर्मा, महेंद्र सिंह रलावता, हेमंत भाटी, कमल बाकोलिया, ब्रह्मदेव कुमावत, डॉ संजय पुरोहित, आशीष प्रजापत, नोरत गुर्जर, सर्वेश पारीक, निर्मल पारीक, महेश चौहान, मामराज सेन, देशराज मेहरा सहित अन्य उपस्थित थे।

हेलीपेड पर किया स्वागत…

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अजमेर आगमन पर पुलिस लाइन हेलीपैड पर प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, गुजरात कांग्रेस प्रभारी डॉ रघु शर्मा, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड, बीज निगम के अध्यक्ष धीरज गुर्जर, महेंद्र सिंह रलावता, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, रामनारायण गुर्जर, शिव कुमार बंसल,सहित अन्य ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया।

(इनपुट-नवीन वैष्णव)

Next Article