होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राहुल गांधी के आवास पहुंची दिल्ली पुलिस, सीएम गहलोत बोले-'इनकी हिम्मत कैसे हुई'

04:56 PM Mar 19, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में दिए गए उनके बयानों पर पूछताछ के लिए रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम उनके आवास पर पहुंची। इस टीम में दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर भी थे। राहुल गांधी तो घर पर नहीं मिले, लेकिन दिल्ली पुलिस के इस कदम को लेकर अब माहौल गर्माया हुआ है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दिल्ली पुलिस का विरोध किया है।

आज का घटनाक्रम कल्पना के बाहर…

सीएम गहलोत ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा, भाजपा के शासन के समय पहले भी ऐसी हरकतें हुई थी। आज का घटनाक्रम कल्पना के बाहर है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार का राहुल गांधी पर पूरा फोकस है। दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय और बिना ऊपर के निर्देश के यह संभव नहीं कि यह (पुलिस) यहां तक पहुंचे। जब राहुल गांधी ने कह दिया कि उन्हें नोटिस मिला है, वे उसका जवाब देंगे, इसके बावजूद पुलिस यहां पहुंची है। सीएम गहलोत ने कहा कि इनकी (पुलिस) हिम्मत कैसे हो गई कि यह (पुलिस) यहां तक पहुंच गए। पूरा देश इनकी हरकतों को देख रहा है। देश इन्हें माफ नहीं करेगा। आज की हरकत बेहद गंभीर है। जांच करने से कोई इंकार नहीं कर रहा है।

लाखों लोग राहुल गांधी से मिले, क्या सब पर केस दर्ज हो जाएंगे…

सीएम गहलोत ने कहा, राहुल गांधी देश के मुद्दों को उठा रहे हैं। आज देश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। झूठे वादे करके भाजपा सत्ता में आई है। आज ऐसी हरकतें की जा रही की कोई सोच नहीं सकता। बिना कोई कारण किसी बड़े कांग्रेस नेता घर पुलिस पहुंच जाती है। बड़े नेताओं को यात्राओं के दौरान लोग अपनी समस्या बताते हैं। उन समस्याओं के समाधान की कोशिशें की जाती है। लाखों लोग राहुल गांधी से मिले, हजारों शिकायतें दी हैं। क्या सब पर केस दर्ज हो जाएंगे? आज की घटना से पूरा देश विचलित हुआ है।

दिल्ली दौरे पर हैं सीएम गहलोत…

बता दें कि सीएम गहलोत दिल्ली दौरे पर है। सीएम गहलोत का आज राहुल गांधी से मिलने का कार्यक्रम था। इससे पहले सीएम गहलोत ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद सीएम गहलोत ने कहा कि संगठन और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात हुई है। राहुल गांधी के आवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अभिषेक मनु सिंघवी और पवन खेड़ा सहित कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद हैं।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा…

वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि 30 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में एक बयान दिया था। उसमें राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें यात्रा के दौरान बहुत सारी महिलाएं मिली थीं, जो रो रही थीं। उन्होंने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है। यह एक गंभीर मामला है। दिल्ली पुलिस ने इस विषय में जानकारी जुटाने की कोशिश की थी, लेकिन हमें सफलता नहीं मिली। भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी। ऐसे में हम इसकी जानकारी लेना चाहते हैं। अगर दिल्ली में कोई ऐसा मामला है, तो हम उस पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

Next Article