होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पायलट की जनसंघर्ष यात्रा पर बोले चांदना- पता नहीं ये क्या कर रहे हैं

05:59 PM May 13, 2023 IST | Jyoti sharma
featuredImage featuredImage

सवाई माधोपुर। सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा को लेकर अशोक चांदना ने बयान दिया है। उन्होंने पायलट की यात्रा को लेकर कहा कि उन्हें नहीं पता कि पायलट क्या कर रहे हैं। खेल और युवा मामलों के मंत्री अशोक चांदना सवाई माधोपुर में आयोजित मेगा जॉब फेयर में पहुंचे थे। अशोक चांदना ने यहां कार्यक्रम को संबोधित किया, युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

नहीं चलेगा मंदिर-मस्जिद का मुद्दा

अशोक चांदना ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में 100 मेगा जॉब फेयर लगा रही है। जिसमें कम से कम 3 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। सबसे ज्यादा नौकरी देने वालों में राजस्थान पूरे देश में पहला राज्य बना है। चांदना ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव के नतीजे सभी ने देखे। धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा का हश्र कर्नाटक में क्या हुआ, अब सभी को पता चल गया है। मुद्दे जनता के होने चाहिए। यहां पर मंदिर मस्जिद का मुद्दा नहीं चलेगा। देश में जनहित के कई मुद्दे हैं, जिन से जनता दो-चार हो रही है। चाहे बेरोजगारी हो, महंगाई हो, अशांति हो, हिंसा हो इन सब पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

मुझे नहीं पता पायलट क्या कर रहे हैं

लेकिन कर्नाटक की जनता भाजपा की 40% कमीशन खोरी से त्रस्त आ गई थी। कर्नाटक की जनता ने हिंदू मुसलमान के राजनीति को धता बताते हुए कांग्रेस के सुशासन के वादे को स्वीकार किया है। अब देश में और प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ विकास की बात होगी।

इधर सचिन पायलट के मुद्दे पर अशोक चांदना से जब मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि पायलट क्या कर रहे हैं। मैं सिर्फ मेगा जॉब फेयर से संबंधित सवालों के ही जवाब दूंगा। मुझे यही पता है सचिन क्या कर रहे हैं आप किसी और से या फिर उनसे ही जाकर पूछिए।