For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

तिरंगा यात्रा से आज राजस्थान में चुनावी शंखनाद करेगी 'आप', केजरीवाल और भगवंत मान फूकेंगे कार्यकर्ताओं में जान

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में इसी वर्ष होने वाले चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे।
09:02 AM Mar 13, 2023 IST | Anil Prajapat
तिरंगा यात्रा से आज राजस्थान में चुनावी शंखनाद करेगी  आप   केजरीवाल और भगवंत मान फूकेंगे कार्यकर्ताओं में जान

जयपुर। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में इसी वर्ष होने वाले चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। आप पार्टी द्वारा जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालकर सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।

Advertisement

तिरंगा यात्रा को लेकर आप के प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि दोपहर 12 बजे जयपुर के सांगानेरी गेट से तिरंगा यात्रा का आगाज होगा। जो बापू बाजार, न्यू गेट होते हुए अजमेरी गेट तक जाएगी। उन्होंने बताया कि देश को और राजस्थान को नंबर वन बनाने के लिए तिरंगा यात्रा आप पार्टी का एक अभियान है।

इस अभियान के माध्यम से हम देश के हर कोने में एक सकारात्मक राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं। दिल्ली पंजाब के बाद अब राजस्थान सहित देशभर में अच्छे स्कूल और अस्पताल बनाने की राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं।

राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस से जनता हो रही परेशान

मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा बारी-बारी से सरकार बनाकर जनता को ठगने का काम कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है, युवा बेरोजगारी से परेशान हैं लेकिन कांग्रेस और भाजपा को इससे कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि एक साल से पार्टी की गतिविधियां बढ़ाकर जगह-जगह जन संवाद किया जा रहा है। गुजरात चुनाव में करीब 41 लाख लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है। इसके बाद राजस्थान में सदस्यता अभियान का आगाज किया गया और महज 15 दिन में करीब साढ़े चार लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।

ये खबर भी पढ़ें:-जयपुर सहित कई जगह आज बारिश की संभावना, रात-दिन का पारा चढ़ा

वीरांगनाओं के समर्थन में ‘आप’

वीरांगनाओं के धरने को लेकर मिश्रा ने कहा कि इससे दुखद क्या होगा कि जिन्होंने इस देश के लिए बलिदान दिया। उनकी वीरांगनाओं से मिलने के बदले उन्हें गिरफ्तार किया गया। मांग जायज है या नाजायज। यह सोचना सरकार का काम है। लेकिन मांग न सुनना यह इंतेहा है।उन्होंने कहा कि एक सांसद ने जब कोई बात उठाई तो उन्हें घसीटा गया। इसकी वजह से आज वो अस्पताल में भर्ती हैं। बहुत सी ऐसी घटनाएं हैं, जिनसे मन विचलित होता है। इसलिए आज राजस्थान में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी पर भी सवाल खड़े किए।

ये खबर भी पढ़ें:-अडाणी और क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के विरोध आज सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

.