होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सतीश पूनिया को मिलेगी पार्टी में 'अहम भूमिका', प्रभारी अरुण सिंह के ट्वीट ने मचाई हलचल

05:15 PM Mar 23, 2023 IST | Jyoti sharma

भाजपा ने राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से सतीश पूनिया को हटाकर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को नियुक्त कर दिया है। जिसके बाद चारों तरफ अब सतीश पूनिया के आगे की भूमिका की चर्चाएं छिड़ी हुई हैं। इस बीच भाजपा प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने ट्वीट कर सतीश पूनिया के आगे की भूमिका के लिए एक और चर्चा छेड़ दी है।

आगे भी रहेगी अहम भूमिका

दरअसल अरुण सिंह ने ट्वीट किया कि डॉक्टर सतीश पूनिया ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी के संगठन को विस्तार एवं मजबूत किया , सफलतापूर्वक राजनीतिक कार्यक्रम एवं गहलोत सरकार के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश तथा संघर्ष का प्रभावी नेतृत्व दिया, आगे भी उनकी अहम भूमिका रहेगी।

नेता प्रतिपक्ष या फिर…

अब यह अहम भूमिका क्या होगी इस पर कई चर्चाएं चल रही हैं। कोई सतीश पूनिया के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका मिलने की बात कर रहा है तो कोई भाजपा के चुनावी कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल को शुरू करने का दावा कर रहा है। हालांकि सतीश पूनिया को क्या अहम भूमिका दी जाएगी यह तो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की घोषणा के बाद ही पता चल सकेगा।

Satish Poonia, BJP Rajasthan, Rajasthan Politics, Arun Singh, अरुण सिंह, भाजपा राजस्थान, सतीश पूनिया, सीपी जोशी, सांसद सीपी जोशी,

Next Article