For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

एक्टर अरमान कोहली पर टूटा दुखों का पहाड़! वॉशरूम में पिता की मौत

एक्टर अरमान कोहली (Armaan Kohli) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने अपने 93 वर्षीय पिता को खो दिया है। अरमान के पिता और फिल्ममेकर राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli Death) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है।
04:37 PM Nov 24, 2023 IST | BHUP SINGH
एक्टर अरमान कोहली पर टूटा दुखों का पहाड़  वॉशरूम में पिता की मौत

एक्टर अरमान कोहली (Armaan Kohli) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने अपने 93 वर्षीय पिता को खो दिया है। अरमान के पिता और फिल्ममेकर राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli Death) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने धर्मेंद्र से लेकर जीतेंद्र तक कई बड़े सितारों के साथ काम किया था। शुक्रवार सुबह राजकुमार कोहली को बाथरूम में हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें गेट तोड़कर बाहर निकाला। लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। राजकुमार कोहली जाने माने फिल्म निर्माता थे। उन्होंने पति पत्नी और तवायफ और जानी दुश्मन जैसी फिल्में बनाई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज ही राजकुमार कोहली का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-रॉकी भाई को भूल जाइए…क्योंकि आ गया है एनिमल

शुक्रवार सुबह राजकुमार कोहली वॉशरूम में नहाने के लिए गए थे पर वो काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आए। वक्त गुजरा तो बेटे अरमान कोहली ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो उन्हें जो नजारा दिखा उसने उनके होश उड़ा दिए। राजकुमार कोहली जमीन पर गिरे हुए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

फिल्म प्रोड्यूस के साथ-साथ राजकुमार कोहली ने डायरेक्शन भी किया है। उन्होंने 1966 में आई फिल्म दुल्ला भट्‌टी और 1970 के दशक में दारा सिंह स्टारर फिल्म 'लुटेरा का निर्देशन किया। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ भी फिल्में बनाई, जिसमें धर्मेंद्र, जीतेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा सितारे नजर आए थे। राजकुमार ने इन सितारों के साथ1976 में आई नागिन, 1979 में आई जानी दुश्मन, 1984 में आई बदले की आग, नौकर बीवी का औक राज तिलक जैसी फिल्में बनाई।

यह खबर भी पढ़ें:-बिग बॉस 14 में एंट्री करेंगी राखी सावंत, फैंस की बढ़ाएंगी धड़कने, आदिल को लेकर कही ये बात

बेटे को किया लॉन्च

राजकुमार कोहली ने अपने बेटे अरमान कोहली के साथ कई फिल्में बनाई और उन्हें लॉन्च किया। उन्होंने अरमान को लेकर उनकी डेब्यू फिल्म 'विरोध', 'औलाद', 'कहर' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया। साल 2002 में आई अरमान कोहली और मनीषा कोइराला की जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी का भी निर्देशन राजकुमार नहीं किया था।

.