For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल, किरेन रिजिजू को हटाकर अर्जुन राम मेघवाल बने कानून मंत्री

10:51 AM May 18, 2023 IST | Jyoti sharma
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल  किरेन रिजिजू को हटाकर अर्जुन राम मेघवाल बने कानून मंत्री

केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री के पद से किरेन रिजिजू को हटाकर अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। किरेन रिजिजू को अर्थ साइंस मिनिस्ट्री का कार्यभार सौंपा गया है।

Advertisement

अर्जुन राम मेघवाल अभी संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं, वे इस जिम्मेदारी के साथ ही कानून मंत्रालय भी संभालेंगे। अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर से सांसद हैं। वे RAS अधिकारी भी रहे हैं। तो वहीं किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से हैं, बीते कुछ वक्त में उन्होंने रिटायर्ड जजों पर टिप्पणियां की थी, इसे लेकर जजों ने उनका विरोध भी किया था। जानकारी है कि इसे लेकर ही उन पर ये 'कार्रवाई; की गई है।

.