होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Arjun Tendulkar ने आईपीएल में किया बड़ा कारनामा, पहला विकेट लेकर तोड़ा पिता सचिन का रिकॉर्ड

10:55 AM Apr 19, 2023 IST | Mukesh Kumar

Arjun Tendulkar Record : रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने मंगलवार रात को लगातार आईपीएल 2023 में तीसरी जीत दर्ज की है। मुंबई ने अपने 5वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 14 रनों से हरा दिया है। इस मुकाबले में आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने कमाल की गेंदबाजी की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंन (MI) ने 20 ओवर में 5 विकेट 192 रन बनाए। वहीं जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 178 रनों पर सिमट गई। हालांकि मुंबई इंडियंन (MI) ने इस टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत नहीं की थी, लेकिन लगातार तीन मैच जीतकर मुंबई इंडियंन (MI) ने शानदार वापसी की है।

यह खबर भी पढ़ें:- IPL 2023 : 40 की उम्र में चीते की फुर्ती से छलांग लगाकर अमित मिश्रा ने हवा में पकड़ा अविश्वसनीय कैच, देखें Video

अर्जुन तेंदुलकर को 20वें ओवर में मिला पहला विकेट
मुंबई इंडियंस की तरफ से 20वां ओवर अर्जुन तेंदुलकर ने डाला, तब यह मुकाबला रोमांचक स्थिती में था, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 6 गेंद पर 20 रन की जरूरत थी, जबकि मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 2 विकेट की जरूरत थी। अर्जुन की पहली गेंद पर अब्दुल समद रन नहीं बना सके और दूसरी गेंद पर वो रन आउट हो गए। तीसरी गेंद पर मयंक मार्कंडेय ने 2 रन चुराए और चौथी गेंद पर एक रन लिया। वहीं 5वीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में भुवनेश्वर कुमार एक्स्ट्रा कवर पर रोहित शर्मा को आसान कैच दे बैठे, यह अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल करियर का पहला विकेट था।

अर्जुन ने 2.5 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया, इससे पहले उन्होंने नई गेंद से भी पारी का पहला और तीसरा ओवर डाला था। इससे पहले 16 अप्रैल को अर्जुन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था। तब उन्होंने 2 ओवर में 17 रन लुटाए थे। हालांकि दोनों ही मुकाबलों में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है। अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में विकेट लेने के मामले में पिता सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं। सचिन आईपीएल में 6 सीजन मुकाबले खेले है, लेकिन वो आईपीएल में वो एक भी विकेट नहीं ले पाये थे।

MI ने जीत के बाद आईपीएल 2023 की प्वाइंट टेबल में लगाई लंबी छलांग
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगाई है। MI के 5 मुकाबलों में 6 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट अभी भी माइनस में यानी -0.164 का है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 अंक के साथ आईपीएल 2023 की प्वाइंट टेबल में टॉप पर है।

Next Article