होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

मिली 3 लाख साल पुरानी खोपड़ी : इंसानों की नई प्रजाति की खोज संभव

वैज्ञानिकों को एक बच्चे की 3,00,000 साल प्राचीन खोपड़ी मिली है। इससे मानव की एक नई प्रजाति की पहचान हो सकती है। जीवाश्म अवशेषों में जबड़ा, खोपड़ी और पैर की हड्डियां शामिल हैं, जिन्हें 2019 में चीन के हुआलोंगडोंग में खोजा गया था।
09:12 AM Aug 10, 2023 IST | BHUP SINGH

बीजिंग । वैज्ञानिकों को एक बच्चे की 3,00,000 साल प्राचीन खोपड़ी मिली है। इससे मानव की एक नई प्रजाति की पहचान हो सकती है। जीवाश्म अवशेषों में जबड़ा, खोपड़ी और पैर की हड्डियां शामिल हैं, जिन्हें 2019 में चीन के हुआलोंगडोंग में खोजा गया था। विशेषज्ञ इस बात से हैरान थे कि उस व्यक्ति के चेहरे की विशेषताएं किसी भी वंश निएंडरथल या डेनिसोवन्स या होमो सेपियन्स से मेल नहीं खाती थीं। इससे उन्हें संदेह हुआ कि शायद हमसे ह्यूमन फैमिली ट्री की एक शाखा छूट रही है। इस प्रजाति के पास ‘ठुड्डी’ नहीं थी। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (सीएएस) के विशेषज्ञों के अनुसार ये अवशेष संभवतः 12 या 13 साल के बच्चे के लगते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-US में 10 साल की बच्ची की ब्वॉयफ्रेंड से शादी, 12 दिन बाद हुई मौत… दिल छू लेगी ये रूला देने वाली कहानी…

आधुनिक इंसान से मिलती-जुलती विशेषताएं

बच्चे के बाकी चेहरे की विशेषताएं आधुनिक मनुष्यों से अधिक मिलती-जुलती थीं। इसने शोधकर्ताओ की टीम को यह निष्कर्ष निकालने के लिए प्रेरित किया कि उन्होंने होमिनिन की एक पूरी तरह से नई प्रजाति का पता लगाया है, एक हाइब्रिड ब्रांच जो आधुनिक मानव और डेनिसोवन्स से मिलकर बनी है। यह खोज इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यूरोप और पश्चिमी एशिया में निएं डरथल अवशेषों पर पिछले अध्ययनों में मध्य से अंतिम प्लेइस्टोसिन में रहने वाले होमिनिन के चौथे वंश के प्रमाण मिले थे।

यह खबर भी पढ़ें:-सीमा, अंजू और अब रोमा…सोशल मीडिया पर हुआ इश्क तो पति को छोड़ा, धोखा खाते ही उतरा प्यार का बुखार

कब आए होमो सेपियन्स

इस लापता समूह की जीवाश्म रिकॉर्ड में कभी भी आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं की गई है। चीन में, होमो सेपियन्स लगभग 1.20 लाख साल पहले पैदा हुए थे, लेकिन नए शोध से पता चलता
है कि हमारी ‘आधुनिक’ विशेषताएं पूर्वी एशियाई क्षेत्र में इससे कहीं अधिक समय से मौजूद थीं। ऐसा हो सकता है कि होमो सेपियन्स और निएं डरथल के अंतिम पूर्वज दक्षिणपश्चिम एशिया में पैदा हुए और बाद में सभी महाद्वीपों में फै ल गए।

Next Article