For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की 787 पदों पर भर्ती

राजस्थान आयुर्वेदिक, युनानी, होम्योपैथी एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा नियम, 1973 (यथा संशोधित) के अन्तर्गत आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के लिए 135 पद बढ़ाए हैं। जिसके चलते आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 787 पदों पर भर्ती होगी।
09:20 AM Jul 25, 2023 IST | BHUP SINGH
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की 787 पदों पर भर्ती

जयपुर। राजस्थान आयुर्वेदिक, युनानी, होम्योपैथी एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा नियम, 1973 (यथा संशोधित) के अन्तर्गत आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के लिए 135 पद बढ़ाए हैं। जिसके चलते आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 787 पदों पर भर्ती होगी। पूर्व में 652 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। आयुष विभाग के संयुक्त शासन सचिव भगवत सिंह ने बताया कि इस निर्णय से संविदा चिकित्सकों व बेरोजगार चिकित्सक भी लाभान्वित होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, अब सरकारी कॉलेजों में होंगे प्लेसमेंट…साल में 2 बार आएंगी कंपनियां

आयुष विभाग के संयुक्त शासन सचिव भगवत सिंह ने बताया कि इन भर्तियों में बढ़ोतरी से लम्बे समय से संविदा पर कार्य कर रहे चिकित्सकों के साथ ही बेरोजगार बैठे चिकित्सक भी फायदा ले सकेंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2023 रात 12 बजे तक है। प्राप्त आवेदनों में 31 जुलाई, 2023 तक संशोधन किए जा सकेंगे। डिटेल जानकारी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर की वेबसाइट http://dsrrau.info पर उपलब्ध है।

.