होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

चीन में बिना शादी बच्चे पैदा करने की मंजूरी मिली, महंगी शादियों पर भी लगाई रोक  

01:45 PM Mar 08, 2023 IST | Supriya Sarkaar

बिंजिंग। चीन में लगातार घटती आबादी के चलते नई पॉलिसी लागू की गई है। दरअसल कम जनसंख्या के चलते चीन की सरकार आए दिन अलग-अलग नए कानून बना रही है। इसी के बीच अब जनसंख्या को फिर से कैसे बढ़ाया जाए इस पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी के चलते देश में दो नए कानून बनाए गए है। जिससे कि चीन की जनसंख्या फिर से पटरी पर लौट आए। 

दरअसल चीन चाहता है कि लोग ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें। इसके लिए शादियों को और आसान बना दिया गया है। अब देश में फरमान जारी किया गया है कि महंगी शादियों पर रोक लगाई जाए। इसके लिए ‘ब्राइड प्राइस’ नामक परंपरा समाप्त कर दी है। बता दें कि इस परंपरा के चलते लड़का पक्ष लड़की पक्ष को दहेज देते हैं। इस देश में शादी के सभी रीति रिवाज को पूरा करने में करीब एक साल का समय लग जाता है। साथ ही शादी में होने वाला खर्च भी बहुत अधिक होता है। इसी के चलते कई लोग शादी करने से कतराते हैं। ऐसे में चीन सरकार ने इस परंपरा को खत्म करने की घोषणा की है। 

बिना शादी कर सकते हैं बच्चे पैदा 

जनसंख्या को बढ़ावा देने के लिए देश की सरकार ने अब यह ऐलान भी कर दिया है, कि लोग बिना शादी किए बच्चे भी पैदा कर सकते हैं। कुछ दिन पहले ही चीन की सरकार ने शादी से पहले ही बच्चे पैदा करने की नई पॉलिसी को भी मंजूरी दे दी थी। ऐसे में जो लोग लिव-इन में रह रहे हैं, वो भी अब बच्चे पैदा कर सकते हैं। यह कानून इसलिए लागू किए जा रहे हैं, क्योंकि फिलहाल चीन की आबादी लगातार कम हो रही है।

बता दें कि चीन को लोगों की सोच रूढ़िवादी है, इस देश में सख्त नियमों का पालन करवाया जाता है। लेकिन जनसंख्या को बढ़ावा देने के कारण इस तरह के उपाय किए जा रहे हैं। वहीं जिन लोगों की शादी नहीं हुई है सरकार अब उन्हें भी मैटरनिटी लीव और मेडिकल खर्चे की सुविधा देना शुरू करेगी। इतनी ही नहीं बच्चे पैदा करने के लिए सरकार ने कई नवविवाहित कपल्स को 30 दिन की पेड मैरिज लीव देने की भी घोषणा की है।

(Also Read- पाकिस्तान में बसा है माता हिंगलाज का मंदिर, मुस्लिम भी करते हैं देवी की पूजा, यहां जाने से पहले लेनी पड़ती है 2 कसमें)

Next Article