होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

विराट कोहली और Anushka Sharma की महाकाल दर्शन के दौरान की तस्वीरें हुई वायरल

एक्ट्रेस Anushka Sharma और क्रिकेटर विराट कोहली ने सादगी से लोगों के बीच महाकाल के दर्शन किए। अनुष्का साड़ी तो विराट धोती में नजर आए।
01:15 PM Mar 04, 2023 IST | BHUP SINGH

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही दोनों महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया जंगल में आग की तरह वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर लगता है कि इस कपल ने किसी तरह का कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया है और सादगी से महाकाल के दर्शन किए हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं तो विराट कोहली धोती पहने नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनके साथ उनकी बेटी वामिका नहीं दिखीं। अनुष्का और विराट ने महाकालेश्वर मंदिर में सभी आम लोगों के साथ आरती की। उनकी यह सादगी फैंस को खूब पसंद आ रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘अप्सरा’ के बाद ‘परी’ बनी Urfi Javed, साइड कट वाली ड्रेस में खिंचवाई फोटोज हुईं वायरल

Anushka Sharma महाकाल के दर्शन के लिए हाथ जोड़ी बैठी हैं। फोटो में एक्ट्रेस का सादापन फैंस को खूब भा रहा है। वहीं विराट कोहली के अंदाज की भी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यह कपल महाकाल की भक्ति में लीन नजर आ रहा है। बता दें कि दोनों वहां रहकर मंदिर में होने वाले भजन कीर्तन का भी हिस्सा बने। इससे जुड़ा उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘अप्सरा’ के बाद ‘परी’ बनी Urfi Javed, साइड कट वाली ड्रेस में खिंचवाई फोटोज हुईं वायरल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों को देखकर फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत अच्छा लगा इनको भगवान की शरण में देखकर।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इन्हें पैसे देखकर अच्छा लगा।’ लोग विराट कोहली और Anushka Sharma की फोटोज देखकर क्रिकेटर की सेंचुरी की भी कामना की। एक यूजर ने लिखा, ‘अब तो विराट की सेंचुरी तय है।’ वहीं दूसरे यूजर लिखा, ‘ओम नम: शिवाय…भगवान विराट का फॉर्म वापिस दिला दो।’

यह खबर भी पढ़ें:-हमेशा गुस्से से लाल रहने वाली Jaya Bachchan ने भर-भरकर बरसाया प्यार, देखें मजेदार वीडियो

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ इन फोटोज में कहीं भी उनकी बेटी वामिका नहीं दिखाई दी। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों बेटी के बगैर ही दर्शन के लिए गए थे। यह कपल वृंद्धावन भी दर्शन करने के लिए गए थे। कपल की उनकी तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर हमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

Next Article