For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Politics : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में मनोरंजन कम हो गया तो राजस्थान में शुरू, अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज

12:26 PM Sep 26, 2022 IST | Jyoti sharma
rajasthan politics   ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में मनोरंजन कम हो गया तो राजस्थान में शुरू  अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज

Rajasthan Politics : राजस्थान कांग्रेस में मची कलह के साथ भाजपा को सत्ता पक्ष के खिलाफ एक ज्वलंत हथियार मिल गया है। जिसका उसने इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में आए सियासी भूचाल पर भाजपा जमकर तंज कस रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस पर बयान दिया है उन्होंने कांग्रेस को सिर्फ सत्ता का आनंद लेने वाली पार्टी करार दिया है।

Advertisement

‘सिर्फ सत्ता का आनंद लेना चाहती है कांग्रेस’

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में मनोरंजन कम हुआ, कि अब यह राजस्थान में शुरू हो गया है। कांग्रेस की इस लड़ाई से पता चलता है कि वे सिर्फ सत्ता का आनंद लेना चाहते हैं, जनता की सेवा नहीं करना चाहते। कांग्रेस के पास न दिशा है न नेता हैं।

‘प्रदेश में ऐसी सरकार जिसके हालात देवता भी नहीं बदल पाएंगे’

दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस समय वही हालात हैं जो साल 2020 में हुए थे। बाड़ेबंदी की सरकार फिर से बाड़े में जाने को तैयार हो गई है। इससे पहले भी इनके विधायक 50 दिन बाड़े में रहे थे। अशोक गहलोत की सीएम पद पर बने रहने की महत्वाकांक्षा बेनकाब हो गई है। अशोक गहलोत ने प्रदेश में ऐसी सरकार छोड़ी है जिसके हालात को देवता भी नहीं बदल पाएंगे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस में मचे सियासी घमासान पर भाजपा का तंज, कहा भारत-आस्ट्रेलिया का मैच भी इतना अनिश्चित नहीं

.