होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते 'अनुपमा' फेम Nitish Pandey का हुआ निधन

11:05 AM May 24, 2023 IST | Prasidhi

आज का दिन टीवी इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद है। जहां एक ओर टीवी के सितारे वैभवी की मौत के सदमे उबरने की कोशिश कर ही रहे थे वहीं एक और दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर Nitish Pandey इस दुनिया को अलविदा कह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश पांडे का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। वे महज 51 साल के थे।

टीवी इंडस्ट्री हे सदमे में

Nitish Pandey उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले थे। उनकी यूं अचानक से हुई मौत के कारण सभी सदमे में हैं। पहले आदित्य सिंह राजपूत फिर वैभवी उपाध्याय और अब नीतेश पांडे के निधन की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत को हिला दिया है। एक्टर हाल ही में 'अनुपमा' शो में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाकर खूब फेम कमाया था।

1990 में शुरु किया थी करियर

Nitish Pandey ने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में थियेटर से की थी। एक्टर कई हिन्दी फिल्मों और सीरियल में नजर आ चुके हैं। वे फिल्म बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में दिखे थे। बात टीवी शो की करे तो उन्होंने साया, अस्तित्व…एक प्रेम कहानी, हम लड़कियां, इंडियावाली मां, हीरो- गायब मोड ऑन में काम किया था।

Next Article