होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

31 लाख की लूट में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कर्मचारी पर चाकुओं से हमला कर की थी लूट

07:48 PM Oct 21, 2023 IST | Sanjay Raiswal

कोटा। राजसथान के कोटा में करीब 4 महीने पहले एक फर्म के कर्मचारी के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्मचारी के साथ हुई 31 लाख रुपए की लूट की वारदात के फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

कोटा जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि 21 जून को जितेंद्र मेहता के साथ लूट की वारदात हुई थी। वह छावनी में विनय गोयल नामक कारोबारी के पास कर्मचारी का काम करता है। विनय गोयल के कहने पर जितेंद्र मेहता 31 लाख रुपए की रकम लेकर गुमानपुरा से छावनी आ रहा था।

इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार 6 बदमाश आए। बदमाशों ने आते ही कर्मचारी पर चाकू से हमला कर रुपए लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने आरोपी साजिद हुसैन को भी गिरफ्तार किया था। वहीं फरार चल रहे शहीजामा उर्फ गोलू निवासी कैथून की पुलिस तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की कि आरोपी कैनाल रोड 120 फीट रोड के पास घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद की है।

Next Article