For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

2 अप्रैल को भाजपा हटाएगी नेता प्रतिपक्ष के नाम से पर्दा!, प्रभारी अरुण सिंह ने संगठन में भी बदलाव के दिए संकेत

10:34 PM Mar 31, 2023 IST | Jyoti sharma
2 अप्रैल को भाजपा हटाएगी नेता प्रतिपक्ष के नाम से पर्दा   प्रभारी अरुण सिंह ने संगठन में भी बदलाव के दिए संकेत

जयपुर। प्रदेश भाजपा संगठन के बदलाव की अटकलें सीपी जोशी के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद से ही लगाई जा रही हैं। इसे लेकर आज भाजपा और RSS की एक सीक्रेट मीटिंग हुई थी। जिसमें प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, अध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री डिअर संतोष समेत कई नेता पदाधिकारी शामिलरहे। हालांकि प्रदेश संगठन को लेकर तो नहीं लेकिन बीजेपी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के संकेत जरूर दे दिए।

Advertisement

अध्यक्ष की नियुक्ति तो संगठन में बदलाव भी

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि जल्द ही नेता प्रतिपक्ष की भी नियुक्ति होगी। नेता प्रतिपक्ष का चुनाव विधायक दल की बैठक में होता है। ऐसे में विरोधी दल का नेता किसे बनाया जाएगा, यह केंद्रीय नेतृत्व तय करता है। उन्होंने कहा कि जब अध्यक्ष की नियुक्ति होती है तो प्रदेश के संगठन में भी बदलाव होते हैं। क्योंकि अध्यक्ष को अपनी टीम में किसे रखना है किसे नहीं रखना है, यह बात तो वही अच्छी तरह से समझ सकता है।

इधर संगठन में बदलाव को लेकर सीपी जोशी ने कहा कि बीजेपी कोर कमेटी की बैठक 2 अप्रैल को होने जा रही है। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मेैं इस बैठक में हिस्सा लेने जा रहा हूं। इसमें पार्टी की कार्यशैली कार्ययोजना, आगे की रणनीति की चर्चा होगी। इस बैठक में जो भी फैसला लिया जाएगा, आपको बता दिया जाएगा।

आज अचानक हुई सीक्रेट मीटिंग

दरअसल 2 अप्रैल को बीजेपी कोर कमेटी और भाजपा विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह रविवार को दिल्ली से जयपुर आने वाले थे। लेकिन आज सुबह अचानक प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह जयपुर पहुंच गए और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी बीती गुरुवार को जयपुर पहुंच गए थे।

अब आज जयपुर में स्थित सेवा भारती के मुख्यालय में भाजपा नेताओं और RSS की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के संगठन के कई अहम सदस्य शामिल रहे लेकिन बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर इस बैठक में मौजूद नहीं थे। जिससे अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि सतीश पूनिया के बाद क्या अब अगला नंबर चंद्रशेखर का आने वाला है।

.