होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Animal Worldwide Box Office Collection: रणबीर की फिल्म ने 600 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया, तोड़ा इन सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड

02:53 PM Dec 09, 2023 IST | Mukesh Kumar

Animal worldwide box office collection : रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की स्टारर फिल्म 'एनिमल' ने 100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग लेकर धांसू रिकॉर्ड बनाया है। इस मूवी ने पहले हफ्ते में 563.3 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला है। वहीं दूसरे हफ्ते में भी 'एनिमल' ने छप्परफाड़ बिजनेस किया है। ‘एनिमल’ ने शुक्रवार को 25.50 करोड़ रुपए का धमाकेदार कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे 63.8 करोड़ तो रविवार को 71.46 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

यह खबर भी पढ़ें:-रणबीर कपूर के खूब खराबे के बाद अब आलिया तोड़ती दिखेंगी हडि्डयां, आ रही है ये धांसू फिल्म

8 दिन में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा
एनिमल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म पहले 8 दिनों में ही 600 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। वहीं विदेशों में कमाई की बात करें तो यह अब तक 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस कलेक्शन के साथ 'एनिमल' ने 'संजू' को ओवरटेक कर लिया है, जिसने दुनियाभर में 587 करोड़ की कमाई की थी। इसके पहले फिल्म ने 'ब्रह्मास्त्र', 'चेन्नई एक्स्प्रेस' 'सिंबा' जैसी कई हिट मूवीज का रिकॉर्ड ब्रेक किया है।

बाप और बेटे की इमोशनल कहानी है एनिमल
अर्जुन रेड्‌डी और कबीर सिंह जैसी फिल्म बना चुके संदीप रेड्‌डी वांगा की एनिमल तीसरी फिल्म है। इस फिल्म ने उनकी सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़े को पार कर सबसे आगे निकल गई है। इस फिल्म में संदीप रेड्‌डी वांगा एक बाप और बेटे के इमोशनल कहानी है। फिल्म में अनिल कपूर ने पिता और रणबीर कपूर ने बेटे का किरदार निभाया है। फिल्म में इमोशंस और क्रूर दोनों ही तरह के किरदार नजर आते हैं। फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता की भूमिका में हैं और रश्मिका मंदाना उनकी वाइफ की भूमिका में हैं।

Next Article