होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सरदारशहर उपचुनाव Result : अशोक गहलोत की रणनीति का कमाल, सरदारशहर में अनिल शर्मा बनेंगे नए सरदार

11:51 AM Dec 08, 2022 IST | jyoti-sharma

सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा ने अपने प्रतिद्व्ंदियों को पछाड़कर आगे निकल गए हैं। रूझानों में अनिल शर्मा लगभग 19 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। 5वें राउंड की गिनती में उन्हें 24404 वोट मिले हैं। वहीं RLP के लालचंद मूंड दूसरे नंबर पर रहे उन्हें 15713 वोट मिले। वहीं जीत का दंभ भरने वाली भाजपा तीसरे नंबर पर खिसक गई है। प्रत्याशी अशोक पिंचा को अब तक 15495 वोट मिले हैं।

अब तक के रूझानों में वोट प्रतिशत की बात करें तो अनिल कुमार शर्मा का वोट शेयर 41.97 प्रतिशत रहा। लालचंद मूंड का वोट प्रतिशत 27.02 प्रतिशत रहा। भाजपा के अशोक पिंचा को 26.65 प्रतिशत वोट मिले। देखा जाए तो अशोक पिंचा और लालचंद मूंड के पक्ष में मिले वोट में ज्यादा अंतर नहीं रहा, लालचंद और अशोक पिंचा को मिले वोटों का अंतर 215 रहा। लेकिन इसमें भी लालचंद मूंड ही आगे रहे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सरदारशहर की जनता ने अनिल शर्मा के नाम पर मुहर लगाई है। यहां सिम्पैथी फैक्टर ने तो काम किया ही है साथ ही अशोक गहलोत के खुद दो-दो बार चुनाव प्रचार की बागडोर संभालने से भी प्रभाव पड़ा है। इसके मुकाबले भाजपा के तरफ से सतीश पूनिया ही एक बार अशोक पिंचा के पक्ष में समर्थन में वोट मांगने गए थे।

वहीं मतगणना के रुझानों में दूसरे दलों की बात करें क्म्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सांवरमल मेघवाल को 966 तो इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम को 307 वोट मिले। निर्दलियों में उमेश साहू को 82, प्रेम सिंह को 58, विजयपाल सिंह को 112, सुभाष चंद्र को 271,  सुरेंद्र सिंह राजपूत को 204 वोट मिले। वहीं नोटा पर 536 लोगों ने बटन दबाया। इस तरह कुल वोट 58 हजार 148 वोट पड़े।

Next Article