For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Virat Kohli और Ravi Shastri पर भड़के Anil Kumble, अंबाती रायडू को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

05:08 PM Jun 01, 2023 IST | Mukesh Kumar
virat kohli और ravi shastri पर भड़के anil kumble  अंबाती रायडू को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Anil Kumble on Virat Kohli : भारतीय टीम 7 से 11 जून से इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी वहां पहुंच कर अपनी तैयारियां शुरु कर चुके हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने अंबाती रायडू को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए अपने बयान से तहलका मचा दिया है। इसके साथ इशारों-इशारों में पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व कप्तान विराट कोहली पर हमला बोला है। दरअसल अनिल कुंबले ने अंबाती रायडू के संन्यास पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 2019 वनडे विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के मैनेजमेंट ने उन्हें नहीं चुनकर बहुत बड़ी गलती की थी। इसके बाद अंबाती रायडू ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ेंं:- IPL 2023 : MS धोनी ने रवींद्र जडेजा को गोद में उठाकर मनाया जीत का जश्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

2019 के विश्व कप से काटा गया रायडू का पत्ता
साल 2018 में अंबाती रायडू ने भारतीय टीम में वापसी की थी, वो भारतीय टीम में नंबर चार की समस्या को दूर करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अचानक उनका वर्ल्ड कप से पहले पत्ता काट दिया गया। वर्ल्ड कप टीम में भी MSK प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विजय शंकर को मौका दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अंबाती रायडू के 3डी चश्मे वाला ट्वीट काफी चर्चा में भी रहा था। कुछ ही दिनों में अंबाती रायडू ने संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे वापस लिया और 2022 में फिर से उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया। फिलहाल आईपीएल 2023 के बाद उन्होंने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

अंबाती रायडू को लेकर कुंबले ने दिया चौकाने वाला बयान?
अंबाती रायडू के संन्यास को लेकर पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने चौकाने वाला बयान देकर तहलका मचा दिया है। उन्होंने कहा है कि अंबाती रायडू को 2019 वर्ल्ड कप के लिए चुना जाना चाहिए था। उन्हें वर्ल्ड कप की टीम से बाहर करना भारतीय टीम के मैनेजमेंट की सबसे बड़ी भूल थी। उस समय भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और हेड कोच रवि शास्त्री थी। इस बात पर अनिल कुंबले ने jio cinema पर बातचीत करते हुए कहा हे कि, आपने लंबे समय से रायडू को उस भूमिका के लिए तैयार किया था। फिर भी स्क्वॉड में उनका नाम नहीं था, यह फैसला भारतीय टीम का हैरानी भरा हुआ था।

अंबती रायडू उस वक्त सेलेक्टर्स के इस फैसले से बहुत नाराज थे और भारतीय फैंस इस बात को लेकर काफी बवाल मचाया था। लेकिन अब बारी थी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और आगामी वर्ल्ड कप 2023 की। वहीं रायडू की बात करें तो उन्होंने भी अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत के लिए क्रिकेट अलविदा कहा है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 55 वनडे और 7 टी20 मुकाबले खेले है। वनडे में उनके नाम 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। वहीं टी20 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। आईपीएल में वो लंबे वक्त तक खेले 203 मैचों में कुल 4338 रन बनाए है। जिसमें एक शतक और 22 अर्धशतक शामिल है।

.