होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अमृत सिद्धि योग में किए गए कार्य होंगे सफल, साक्षात्कार , वाहन खरीदना, जमीन बेचना रहेगा शुभ

ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के योगों के बारे में बताया गया है। इनमें सर्वार्थ सिद्धि योग,अमृत सिद्धि योग आदि बनते हैं। इन योगों में किए गए कार्य हमेशा सफल होते हैं।
03:51 PM Jan 19, 2023 IST | BHUP SINGH

ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के योगों के बारे में बताया गया है। इनमें सर्वार्थ सिद्धि योग,अमृत सिद्धि योग आदि बनते हैं। इन योगों में किए गए कार्य हमेशा सफल होते हैं। यह योग वर्ष में कई बार आते हैं। इन में भी अमृत सिद्धि योग बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष में माना जाता है कि नक्षत्र और दिन के विशेष संयोजन से अमृत सिद्धि योग बनता है। इस योग में जो भी कार्य किया जाता है वह शुभ फल देता है।

यह खबर भी पढ़ें:-गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को ऐसे करें खुश, पूरी होगी सभी मनोकामना

अमृत सिद्धि योग का समय

अमृत सिद्धि योग का समय 6 से 12 घंटे का रहता है। यह योग वर्ष में कई बार बनता है। इस योग के दौरान परिक्षा, खरीदारी, दुकान खोलने, नौकरी के लिए साक्षात्कार, वाहन खरीदने, जमीन बेचने आदि कार्य करना शुभ होता है।

नक्षत्र को कहा जाता है चंद्र महल

वैदिक ज्योतिष में अमृत सिद्धि योग का विशेष महत्व है। ज्योतिष में नक्षत्र को चंद्र महल के रुप में जाना जाता है। चंद्रमा एक नक्षत्र में एक दिन ही रहते हैं। प्रत्येक चंद्र महल की लंबाई 13 डिग्री 20′ के पास होती है।हर नक्षत्र को 4 पदों में विभाजित किया गया है, जिसका प्रत्येक पद 3 डिग्री 20′ लंबा होता है।खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रमा हर राशि में 2.3 दिन रहते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-माघ मास में करें काले तिल से कष्टों का निवारण, पापों को होगा नाश, खुलेगें बंद किस्मत के ताले

व्यापार और नया काम करने के लिए शुभ

अमृत सिद्धि योग में नया व्यापार,नये अनुबंध करना बहुत शुभ माना जाता है। इस योग के दौरान कानूनी मामलों की शुरुआत होती है तो सफलता मिलती है। इसके साथ ही किसी कार्य से विदेश जाना होतो,कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि इस योग में गृह प्रवेश और मकान का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। विवाह आदि शुभ कार्य भी इस योग में नही किए जाते है।

जनवरी में ये हैं मुहूर्त्त

इस बार अमृत सिद्धि योग जनवरी माह में दो बार आ रहा है। पहला योग 18 जनवरी 2023 को सुबह 7 बजकर 15 मिनिट से शाम को 5 बजकर 23 मिनिट तक था। दूसरी योग 27 जनवरी 2023 को सुबह 7 बजकर 12 मिनिट से 6 बजकर 37 मिनिट तक रहेगा।

Next Article