For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Amit Shah Jodhpur Visit : अशोक गहलोत के गढ़ में गरजे अमित शाह, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का दिलाया संकल्प

04:07 PM Sep 10, 2022 IST | Jyoti sharma
amit shah jodhpur visit   अशोक गहलोत के गढ़ में गरजे अमित शाह  कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का दिलाया संकल्प

Amit Shah Jodhpur Visit : देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जोधपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा (BJP OBC Morcha Executive Meeting) की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां ओबीसी सहित 36 कौम को साधने का मूल मंत्र दिया। इसके बाद उन्होंने रावण चबूतरा मैदान में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन में हिस्सा लिया। यहां भी उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया।

Advertisement

अमित शाह (Amit Shah) दोपहर लगभग सवा 12 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनका यहां प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, सांसद और मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह ओबीसी मोर्चा में भाग लेने के लिए होटल लेक व्यू रवाना हुए। लगभग 15 किलोमीटर लंबी इस दूरी तक अमित शाह (Amit Shah Jodhpur Visit) का शानदार रोड शो निकला। जगह जगह उनका स्वागत किया गया। होटल लेक व्यू में आयोजित इस कार्यक्रम में वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

भाजपा OBC मोर्चा की बैठक में कहा- स्वागत से गदगद हो गया मन

अपने संबोधन के दौरान अमित शाह (Amit Shah Jodhpur Visit) ने कहा कि मारवाड़ में कार्यकर्ताओं ने जिस जोश और उत्साह के साथ मेरा स्वागत किया उससे मैं गदगद हो गया। यह स्वागत मेरे दिल को छू गया। मैं प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को बधाई देता हूं कि उन्होंने पार्टी को इतना मजबूत, परिश्रमी और जोश से लबरेज बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से साल 2023 में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

भाजपा बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन में अमित शाह का संबोधन

वहीं भाजपा बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन में सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। वसुँधरा राजे, सतीश पूनिया ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं वसुंधरा राजे ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक,धारा 370 व राम मंदिर निर्माण जैसे अभूतपूर्व निर्णयों भाजपा सरकार ने लिए हैं। उन्होंने कहा कि 2023 में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। इसके लिए हमें एकजुट होकर काम भी करना है। अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए वसुंधरा ने कहा कि रावण का चबूतरा मैदान में कार्यकर्ता संकल्प लें कि इस रावण रूपी गहलोत सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

अमित शाह ने (Amit Shah Jodhpur Visit) संबोधन में कहा कि राजस्थान भाजपा को जनसंघ के समय से मजबूत करने वाले गिरिराज किशोर, लालकृष्ण आडवाणी को याद करता हूं, मैं भैरो सिंह शेखावत को भी याद करता हूं इन लोगों ने पूरे राजस्थान की सूरत बदल दी थी। अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान को सदियों पीछे छोड़ दिया। जब-जब भाजपा की सरकार आई तब-तब राजस्थान में विकास की गंगा बहाई गई। वसुंधरा सरकार ने अपने कार्यकाल में सबसे बड़ा काम किया और वो थी 3 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज व्यवस्था।

वसुंधरा राजे कार्यकाल में हुए बड़े-बड़े काम

अमित शाह ने (Amit Shah Jodhpur Visit) कहा कि वसुंधरा राजे ने 5 रुपए में नाश्ता, 8 रुपए में खाना, किसानों को बिजली बिल में सब्सिडी दी, गांव गांव में विकास को पहुंचाने का काम किया। SC-STवर्ग के लोगों को कर्जा दिया। आप लोग कांग्रेस की सरकार को राजस्थान से उखाड़ फेंको। क्योंकि आप लोगों की वजह से ही सरकारें बनती हैं, आप जैसे कार्यकर्ताओं की जोश और मेहनत से यह काम भी हम कर जाएंगे। 25 हजार कार्यकर्ता इतनी गर्मी में बैठें हैं वही इशारा दे देता है कि यहां अब सरकार किसकी बननी है।

कांग्रेस के किए बड़े-बड़े वादों का हिसाब ले जनता

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि राहुल गांधी भारत छोड़ो यात्रा विदेशी टी शर्ट पहनकर निकले हैं। भारत राष्ट्र नहीं है राहुल गांधी ने किस किताब में पढ़ा है, क्य़ोंकि भारत ऐसा राष्ट्र है जहां लोगों ने अपने सिर कटा दिए माताओं बहनों ने जलती आग में कूदकर जौहर कर लिया। साल 2018 में राहुल गांधी ने राजस्थान में बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन आप लोग बताएं क्या किसानों का कर्जा माफ हुआ? युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला क्या? रोजगार तक नहीं मिला। जब वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की सरकार थी तब 5.4 प्रतिशत बेरोजगारी थी, लेकिन अब 32 प्रतिशत बेरोजगारी बढ़ गई है। भाजपा की दिन राज्यों में सरकार है वहां पेट्रोल पर वैट कम कर दिया लेकिन सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल राजस्थान में हैं, सबसे महंगी बिजली राजस्थान (Rajasthan) में हैं । अमित शाह ने कार्यक्रताओं में जोश भरते हुए कहा कि उखाड़ कर फेंक दो गहलोत सरकार को। राजस्थान की जनता भाजपा को लाने के लिए तैयार है।

साधु विजयदास की मौत की गहलोत सरकार जिम्मेदार

अमित शाह ने भरतपुर में साधु विजयदास (Sadhu Vijayadas) का जिक्र करते हुए कहा कि विजयदास माफियाओं के खिलाफ आंदोलन करते हुए चले गए, लेकिन चेतावनी देने के बावजूद गहलोत सरकरा टस से मस न हुई, सरकार ने विजयदास को रने पर मजबूर कर दिया। अपराध में इस समय जयपुर और राजस्थान का नाम सबसे ऊपर है। जयपुर में शिक्षिका को जिंदा जला दिया। दौसा में महिला का अपहरण कर गैंगरेप किया। क्या ऐसी घटनाएं कभी आपने राजस्थान में सुनी है, संकल्प लीजिए इस सरकार को राजस्थान से बाहर कर देंगे, और प्रचंड बहुत से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

इससे पहले अमित शाह ने जैसलमेर में तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया। उन्होंने तनोट माता मंदिर के दर्शन भी किेए। वहीं अब अमित शाह का मंडोर से BSF मुख्यालय जाने का कार्यक्रम है। यहां बीएसएफ मुख्यालय के गेस्ट हाउस में वे रात्रि विश्राम करेंगे।

यह भी पढ़ें- Amit Shah ने तनोट माता मंदिर में की पूजा, बीएसएफ जवानों से भी की मुलाकात

.