होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

नवरात्र के तीसरे दिन आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, लोग बोले ये तो मां चंद्रघंटा का चमत्कार हैं..

11:06 AM Mar 25, 2023 IST | Jyoti sharma

नवरात्र के बीते तीसरे दिन की देर शाम को आसमान में एक गजब का नजारा देखने को मिला। जिसे लोगों ने अपने कैमरे कैद किया। दरअसल ये अद्भुत नजारा कुछ और नहीं बल्कि शुक्रग्रह था। लोगों ने पहले तो सोचा कि ये कुछ सामान्य सा तारा है जो अपनी गति से चंद्रमा के पास आकर इस तरह से दिख रहा है। आप भी ये तस्वीर देखिए।

दरअसल कल शुक्र ग्रह अपनी गति से चंद्रमा के बिल्कुल करीब आ गया था,जिससे धरती पर मौजूद लोगों को यह चंद्रमा के ठीक नीचे दिखाई दे रहा था। इसकी आकृति बिल्कुल ऐसी थी जिससे ये लग रहा था कि एक चंद्रमा के नीचे घंटा लगा हो, इस शानदार आकृति को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। विशेषज्ञों का कहना है कि सालों बाद आसमान में इस तरह की घटना देखने को मिली है। शुक्र ग्रह जब सूर्य के चक्कर लगाते-लगाते चंद्रमा के बिल्कुल करीब आ गया।

कुछ लोगों ने तो इसे मां चंद्रघंटा का चमत्कार तक मान लिया। बकायदा उन्होंने इसकी पूजा-अर्चना भी की। यह अद्भुत खोगोलीय नजारा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पूरे उत्तर और पश्चिम भारत में दिखाई दिया। आसमान में यह दृश्य शाम 6 बजे से लेकर 11 बजे तक देखा गया।

Next Article