होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अमावस्या पर बन रहे हैं ये अशुभ योग, इन 3 राशियों के जीवन में आ सकता भूचाल, सेहत पर होगा असर

Amavasya Yog In Leo: अमावस्या पर सूर्य के सिंह राश में प्रवेश करने से दुर्लभ योग बनते हैं। इन तीन राशियों के जातकों के स्वास्थ्य पर पड़ सकते हैं बुरे प्रभाव।
11:26 AM Aug 17, 2023 IST | BHUP SINGH

Amavasya Yog In Leo: ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होता रहता है और इससे कई तरह के शुभ और अशुभ योग बनते हैं। ऐसा ही एक योग 17 अगस्त दोपहर 1 बजकर 23 मिनट बन रहा है। दरअसल, आज सूर्य के सिंह राशि के प्रवेश करने के लिए एक अशुभ योग बन रहे हैं। इस राशि में पहले से ही चंद्रमा विजराजमान है। ऐसे में सूर्य और चंद्रमा की युति से अमावस्या योग का निर्माण हो रहा है। अमावस्या योग को अशुभ योगों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस योग के बनने से चंद्रमा की स्थिति कमजोर हो जाती है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और सूर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। ऐसे में चंद्रमा के कमजोर होने से जातकों को मानसिक तनाव के साथ आर्थिक और शारीरिक समस्याओं का अधिक सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं अमावस्या योग बनने से किन राशियों के जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव।

यह खबर भी पढ़ें:-Amavasya 2023: अधिकमास की अमावस्या को करें ये 5 टोटके, पैसों की होगी बारिश, खुशियां देंगी दस्तक, टल

वृश्चिक राशि

इस राशि में सूर्य दसवें भाव में गोचर किया है। ऐसे में इस राशि को नौकरी-बिजनेस में लाभ मिलेगा। लेकिन अपने स्वाभिमान को थोड़ा कंट्रोल करके रखें। क्योंकि इसके कारण आपके अंदर घमंड पैदा हो सकता है, जो दूसरों के द्वारा गलत समझाया जा सकता है। ऐसे में अपने अहंकार को थोड़ा दबाकर रखें, क्योंकि इसका असर आपके प्रोफेशनल जीवन हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि में सूर्य आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे अमावस्या योग इस राशि के लिए ज्यादा शुभ साबित नहीं होगा। इस राशि के जातक स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कई चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में खुद को संभालने की जरूरत है।

यह खबर भी पढ़ें:-कोतवालेश्वर महादेव: इस मंदिर में माथा टेक इंस्पेक्टर संभालते हैं कुर्सी, कोर्ट-कचहरी से दिलाते हैं मुक्ति

कुंभ राशि

कुंभ राशि में सूर्य सातवें भाव में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में चंद्रमा के साथ सूर्य की युति से कुंभ राशि के जातकों को भी हानि हो सकती है। इसलिए इस राशि के जातक क्रोध को कंट्रोल करके अनचाहे वाद-विवाद से बच सकते है। इससे आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर प्रभावित हो सकता है। साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखें।

Next Article