For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अलवर में वाइस प्रिंसिपल ने किया सुसाइड, पहले पत्नी से किया झगड़ा…फिर माफी मांगकर लगाया फंदा

02:10 PM Mar 02, 2024 IST | Sanjay Raiswal
अलवर में वाइस प्रिंसिपल ने किया सुसाइड  पहले पत्नी से किया झगड़ा…फिर माफी मांगकर लगाया फंदा

अलवर। राजस्थान के अलवर में एक सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पत्नी से झगड़ा होने के बाद वाइस प्रिंसिपल ने कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। यह मामला अलवर शहर में शालीमार इलाके में शुक्रवार देर शाम की है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, प्रशांत उपाध्याय (45) अपने परिवार के साथ अपना घर शालीमार में रहते थे। वे राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बहादरपुर में वाइस प्रिंसिपल और गणित के लेक्चरर थे। शुक्रवार को प्रशांत उपाध्याय का पत्नी मोनिका शर्मा से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद प्रशांत ने पत्नी से माफी मांगी और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।

पत्नी ने पुलिस को फोन कर बताया

काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पत्नी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने पर पत्नी कमरे में गई, जहां प्रशांत फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने उसे नीचे उतारा और सोलंकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

साल 2005 में हुई थी शादी, ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप

वाइस प्रिंसिपल के छोटे भाई सुशांत ने बताया कि प्रशांत उपाध्याय की शादी नवंबर 2005 में हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। पत्नी गृहिणी है। सुशांत ने भाभी मोनिका शर्मा, भाई के ससुर हरिओम शर्मा, सास कमलेश शर्मा और साले रवि शर्मा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

सुशांत उपाध्याय ने आरोप लगाया कि उसके भाई को ससुराल वाले पिछले 6 साल से परेशान कर रहे थे। आए दिन पैसे की डिमांड करते थे। भाभी मोनिका भी अपने पीहर वालों का ही पक्ष लेती थी। जिससे परेशान होकर सुसाइड किया है। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.