For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Ranbir Kapoor की बालिका वधु बनने को तैयार थीं Alia Bhatt, इस दिक्कत के चलते अधुरा रह गया सपना

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt आज के समय में बी टाउन के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। जिसके बाद 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने शादी कर ली थी। आज दोनों अपनी पहली एनिवर्सरी मना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आलिया पिछले साल नहीं बल्कि 11 साल की उम्र में ही रणबीर की दुल्हनियां बनने को तैयार थीं। आइए बताते हैं आपको एक दिलचस्प कहानी।
01:02 PM Apr 14, 2023 IST | Prasidhi
ranbir kapoor की बालिका वधु बनने को तैयार थीं alia bhatt  इस दिक्कत के चलते अधुरा रह गया सपना

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt आज के समय में बी टाउन के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। जिसके बाद 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने शादी कर ली थी। आज दोनों अपनी पहली एनिवर्सरी मना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आलिया पिछले साल नहीं बल्कि 11 साल की उम्र में ही रणबीर की दुल्हनियां बनने को तैयार थीं। आइए बताते हैं आपको एक दिलचस्प कहानी।

Advertisement

शरमा गई थीं आलिया

दरअसल, बात 2004 की है जब संजय लीला भंसाली को 1976 में आई फिल्म ‘बालिका वधू’ के रीमेक का ख्याल आया। इस फिल्म के लिए उन्होंने 20 साल के रणबीर और 11 साल की आलिया को चुना था। इस फिल्म के लिए भंसाली ने एक प्रोपर फोटोशूट भी करवाया था। इस शूट में Alia Bhatt को Ranbir Kapoor के कंधे पर सिर रखना था। उस समय आलिया काफी छोटी थी तो वो इस बात को सुनकर शरमा गई थीं। किन्हीं कारणों से ये फिल्म शुरू ही नहीं हो पाई थी।

पूरा हुआ Alia Bhatt का सपना

भले ही इस फिल्म की शूटिंग शुरु न हो पाई हो लेकिन Alia Bhatt उस फोटोशूट के दौरान ही Ranbir Kapoor पर दिल हार बैठी थीं। भले ही दुल्हन बनने का सपना बचपन में पूरा न हो सका हो लेकिन कई साल बाद वो अब रणबीर की दुल्हनियां हैं।

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की अपकमिंग फिल्में

आलिया जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं। ‘गली बॉय’ के बाद यह जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का मन मोहने के लिए तैयार है। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्टर किया हैं। वहीं रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं।

.