For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

OMG 2 Teaser: पहले कन्हैया और अब शिव के किरदार में नजर आएंगे अक्की, पंकज त्रिपाठी बने हैं भक्त

12:06 PM Jul 11, 2023 IST | Prasidhi
omg 2 teaser  पहले कन्हैया और अब शिव के किरदार में नजर आएंगे अक्की  पंकज त्रिपाठी बने हैं भक्त

OMG 2 Teaser: अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है OMG 2 इस फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था। जिसके बाद आज यानी 11 जुलाई को फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं फिल्म OMG 2 में अक्षय कुमार के लुक ने फैंस के दिलों में हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि, इस फिल्म में अक्षय कुमार शिव के अवतार में नज़र आएंगे।

Advertisement

फिल्म OMG 2 के टीजर ने जीता लोगों का दिल

साल 2012 में आई फिल्म OMG में भगवान और नास्तिक के बीच का मतभेद देखने को मिला था। वहीं इस फिल्म में आस्था और भगवान का साथ देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी शिव के सच्चे भक्त नज़र आ रहे हैं। वहीं लाख परेशानियों में भी उनका विश्वास अपने भगवान से नहीं हट रहा है।

पंकज कहते है ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है। फिर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुदग्ल, और तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है।

कौन-कौन होगा फिल्म का हिस्सा

फिल्म OMG 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के टीजर को ध्यान से देखा जाए तो समझ आता है कि, OMG 2 में पहले पार्ट के भी कुछ अंश जुड़े हुए हैं। वहीं इस फइल्म में अक्षय कुमार के अलावा भगवान राम के किरदार में अरुण गोविल नजर आएंगे। इसके अलावा यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और गोविंद नामदेव भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे।

.