For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Akshay Kumar On Flop Films: फिल्में फ्लॉप होने पर एक्टर ने ठहराया खुद को जिम्मेदार, कही ये बात

05:39 PM Feb 26, 2023 IST | Prasidhi
akshay kumar on flop films  फिल्में फ्लॉप होने पर एक्टर ने ठहराया खुद को जिम्मेदार  कही ये बात

Akshay Kumar On Flop Films: हिन्दी सिनेमा के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के लिए ये साल भी कुछ खास लेकर नहीं आया। साल 2022 में अक्षय की 5 फिल्में आई थीं जो की बड़े पर्दे पर फ्लॉप रहीं। वहीं अब साल 2023 में उनकी फिल्म ‘सेल्फी’ भी उम्मीदों पर नहीं खड़ी उतर पाई है। लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ी है और रिएक्शन दिया है।

Advertisement

खुद की गलती मानते हैं एक्टर

Akshay Kumar On Flop Films: एक इंटरव्यू में अक्षय कहते हैं कि, ये उनके साथ पहली बार नहीं हो रहा है। वो कहते हैं कि, ‘ये मेरे साथ पहली बार नहीं हो रहा है. एक समय था जब मेरी 16 फिल्में फ्लॉप हुई। एक वक्त था जब मेरी 8 फिल्में नहीं चली। अब मेरी तीन-चार फिल्में नहीं चली। किसी फिल्म का ना चलना, इसमें आपकी खुद की गलतियां होती हैं। दर्शक बदल गए हैं और आपको भी बदलना पड़ेगा। आपको एक बार फिर शुरुआत करनी पड़ेगी, क्योंकि ऑडियंस अब कुछ और देखना चाहती है। अक्षय कुमार आगे कहते हैं कि, ‘ये एक अलार्म बजा है। आपकी फिल्म नहीं चल रही, तो इसमें आपकी गलती है। खुद को चेंज करने का वक्त आ गया है। मैं कोशिश कर रहा हूं और मैं वही कर सकता हूं’।

Akshay Kumar On Flop Films: खुद के चुनाव पर है अफसोस

अक्षय कहते हैं कि, जब फिल्में नहीं चलती हैं तो इसका दोष हम जनता पर नहीं डाल सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘दर्शकों या किसी और को दोष न दें। यह 100 प्रतिशत मेरी गलती है। आपकी फिल्म न चलना ऑडियंस की वजह से नहीं है बल्कि आपने जो चुना है उसकी वजह से है। हो सकता है कि आप फिल्म में दर्शकों को सही कॉन्टेंट ना दे पा रहे हो’।

.