For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सालों बाद Akshay Kumar और Raveena Tandon दिखे एक साथ, एक्ट्रेस को देखते ही अक्षय ने लगाया गले

11:26 AM May 08, 2023 IST | Prasidhi
सालों बाद akshay kumar और raveena tandon दिखे एक साथ  एक्ट्रेस को देखते ही अक्षय ने लगाया गले

Akshay Kumar और Raveena Tandon की प्रेम कहानी किसी से नहीं छुपी है। 90 के दशक में इन दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते थे। वहीं इनके बीच में अलग ही प्यार नज़र आता था। इतने कसमें वादों में न जाने किसकी नजर लगी कि, दोनों का रिश्ता टुट गया। इसके बाद लोगों को उम्मीद नहीं थी कि, दोनों कभी साथ नजर आएंगे। लेकिन इतने सालों बाद दोनों एक बार फिर साथ नजर आए, जिसे देखने के बाद लोगों काफी खुश हो गए।

Advertisement

Akshay Kumar को देख Raveena Tandon हुई खुश

हाल ही में हुए मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2023 में Akshay Kumar को मोस्ट स्टाइलिश मैन 2023 का अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड को देने के लिए कोई और नहीं बल्कि Raveena Tandon आई थी। जैसे ही Raveena Tandon ने अवॉर्ड के लिए Akshay Kumar का नाम लिया तो एक्टर झट से अपनी कुर्सी से उठकर स्टेज पर आ गए और सबसे पहले एक्ट्रेस को हग किया। इसके बाद रवीना ने अक्षय कुमार को अवार्ड दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Akshay Kumar और Raveena Tandon का ये वीडियो थोड़े ही देर में वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर जो वीडियो काफी नजर आ रहा है उसमे Akshay Kumar और Raveena Tandon एक साथ बैठकर गप्पे मारते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान अक्की और रवीना के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आ रही है। जहां रवीना अक्षय से कुछ कहती हैं तो अक्षय भी उनकी हां में हां मिलाते नजर आ रहे हैं।

खूब चर्चा में रही दोनों की प्रेम कहानी

साल 1994 में आई फिल्म ‘मोहर’ में दोनों साथ नजर आए थे। जिसके बाद 1995 में दोनों का प्यार परवान चढ़ गया था। खबरें तो ये भी सामने आईं कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ मंदिर में सगाई कर ली है। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला। चर्चाएं थीं कि खिलाड़ियों का खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान अक्षय की रेखा के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं। जो रविना को पसंद नहीं आई। सालों बाद दोनों को साथ देखना उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प है।

.