होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Akanksha Dubey की मौत मामले में आया नया मोड़, समर सिंह ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

आकांक्षा दुबे की मौत में मामले में पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस पूछताछ में समर सिंह ने कई बड़े खुलासे किए थे।
04:58 PM Apr 08, 2023 IST | BHUP SINGH

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को इस दुनिया से अलविदा कहे हुए करीब दो हफ्ते बीत गए हैं। लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस बीच आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने आकांक्षा दुबे के मुख्य आरोपी और कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह को गाजियाबाद से अरेस्ट किया था। अब पुलिस ने समर सिंह (Samar Singh) से पूछताछ की और उन्होंने कई खुलासे किए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट शर्ट में ओरहान संग मस्ती करती दिखी न्यासा देवगन

क्या बताया समर सिंह ने?

पुलिस पूछताछ में समर सिंह ने कहा कि उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है। जबकि असली गुनहगार तो कोई और ही है। अब बात करें कि 25 मार्च को क्या हुआ था। समर सिंह ने बताया कि 25 मार्च की शाम को आकांक्षा ने मुझे आखिरी बार कॉल किया था। हालांकि, शोर ज्यादा होने के कारण मुझे उसकी बातें ठीक से सुनाई नहीं दी थी। फिर पांच-छह सेकंड के बाद उसने खुद ही फोन काट दिया था। उस वक्त दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था इसलिए ज्यादा बातें नहीं होती थी। हम केवल काम के सिलसिले में ही बात करते थे।

समर सिंह ने कहा, ‘लोग मेरे आकांक्षा के करीब होने की बात करते हैं लेकिन यह सच नहीं है। मुझसे ज्यादा वह 2 और लड़कों के करीब थी। हम दोनों बस कैमरे के सामने आने में अच्छे लगते हैं, लेकिन रियल लाइफ में नहीं।’ समर सिंह ने पुलिस को बताया कि आकांक्षा मुंबई के रहने वाले दो लड़कों से ज्यादा बात करती थी और वो उनके ज्यादा करीब थी। तीनों रात रातभर करते थे। अगर पुलिस आकांक्षा का फोन खंगाले तो सच सामने आ जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-फैशन के चलते Oops मोमेंट का शिकार हुई Janhvi Kapoor, बाल-बाल बची एक्ट्रेस

समर सिंह ने बताया कि उनके और आकांक्षा के बीच पैसे का कोई लेनदेन नहीं है। लेनदेन का हर काम संजय सिंह देखता है। मुंबई और लखनऊ में उनका ऑफिस है। यहीं से वो प्रमोशन का हर काम देखता है। बता दें कि एक्ट्रेस आकांक्षा ने 25 मार्च को एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। आकांक्षा के मां मधु दुबे ने समर सिंह पर कई आरोप लगाए थे। मधु ने कहा था कि समर सिंह और उनके भाई ने टॉर्चर करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। समर सिंह ने उनकी बेटी के पैसे नहीं लगाए थे। इस बात को लेकर ही दोनों के बीच विवाद हुआ था।

Next Article