For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

काजोल की एंट्री ने बिगाड़ा अजय देवगन का खेल, इस हसीना से रचाने वाले थे शादी

Ajay Devgn Kajol Love Story: अजय देवगन शादी से पहले करिश्मा कपूर के दीवाने थे, लेकिन काजोल की एंट्री ने सारा खेल बिगाड़ दिया था। फिलहाल इस कपल के दो बच्चों नीसा देवगन और युग देवगन हैं।
03:52 PM Nov 04, 2023 IST | BHUP SINGH
काजोल की एंट्री ने बिगाड़ा अजय देवगन का खेल  इस हसीना से रचाने वाले थे शादी

Ajay Devgn Kajol Love Story: अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की शादी को 20 साल हो चुके हैं। वह इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सात फेरे लिए थे। उस वक्त बॉलीवुड में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की तूती बोलती थी यानी उनका जबरदस्त स्टारडम था। उस दौरान खबरे आई थी कि अजय देवगन, करिश्मा के प्यार की गिरफ्त आए गए थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन उस बीच काजोल की एंट्री ने सारा खेल बिगाड़ दिया। 90 के दशक में करिश्मा कपूर, अजय देवगन और काजोल की गिनती टॉप स्टार्स में होती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा कपूर से पहले अजय देवगन रवीना टंडन को भी डेट कर रहे थे।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Elvish Yadav: सांपों के जहर से बने नशे के चक्कर में फंसे एल्विश यादव, एफआईआर दर्ज

काजोल ने बिगाड़ा, करिश्मा का खेल!

'जिगर फिल्म के बाद अजय और करिश्मा ने 'सुहाग', 'धनवान' और 'सरगम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। इस दोनों एक दूसरे के क्लोज आए और प्यार हो गया। लेकिन इस बीच ही अजय देवगन की लाइफ में काजोल की एंट्री हो गई। दोनों ने साल 1995 में फिल्म 'हलचल' में काम किया। उस वक्त काजोल को अजय देवगन का नेचर भा गया था और दोनों में अच्छी दोस्त हो गई।

प्यार में बदली दोस्ती

बताते चले कि उन दिनों काजोल अपने दोस्त कार्तिक मेहता को डेट कर रही थीं, लेकिन दोनों का रिश्ता टूट गया। अच्छे दोस्त होने के नाते काजोल और अजय देवगन अक्सर एक-दूसरे से अपनी बातें शेयर करते थे। इसी दौरान उनका रिश्ता और मजबूत हो चला। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार काजोल और अजय देवगन साथ बैठे हुए थे, तभी करिश्मा कपूर ने अजय देवगन को कॉल किया।

जब कॉल पर काजोल ने लड़की की आवाज सुनी तो बहुत गुस्सा हो गई थीं। इसके बाद अजय देवगन और काजोल के प्रति अपने प्यार को स्वीकार किया और फिर करिश्मा कपूर एक्टर की लाइफ से निकल गईं। अजय देवगन और काजोल ने साल 1999 फरवरी में शादी रचाई थी। अब दोनों के दो बच्चे नीसा देवगन और युग देवगन हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Shah Rukh Khan Birthday : बादशाह के बर्थडे पर फैन्स को लगा बड़ा झटका, ‘मन्नत’ के बाहर हो रही

.