For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अजय देवगन स्टारर मूवी का भौकाल, 'शैतान' ने BO पर पांच दिन में ही नाप दी आर्टिकल '370'

दृश्यम और दृश्यम 2 के बाद एक बार फिर अजय देवगन का फैमिली मूवी वाला फॉर्मूला बॉक्स ऑफिस पर कमाल करता दिखाई दे रहा है। फैमिली ऑडियंस को ही टार्गेट करके बनाई गई अजय देवगन की एक और मूवी शैतान 8 मार्च रिलीज हुई है।
12:51 PM Mar 14, 2024 IST | Kunal Bhatnagar
अजय देवगन स्टारर मूवी का भौकाल   शैतान  ने bo पर पांच दिन में ही नाप दी आर्टिकल  370

Satani Movie Collection: दृश्यम और दृश्यम 2 के बाद एक बार फिर अजय देवगन का फैमिली मूवी वाला फॉर्मूला बॉक्स ऑफिस पर कमाल करता दिखाई दे रहा है। फैमिली ऑडियंस को ही टार्गेट करके बनाई गई अजय देवगन की एक और मूवी शैतान 8 मार्च रिलीज हुई है। यह भी पिछली दोनों मूवीज की तरह बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचाए हुए है।

Advertisement

फिल्म ने मचाई धूम

कमाई का यह आलम है कि उससे दो वीक पहले रिलीज हुई आर्टिकल 370 के 18 दिन के कलेक्शन 70.06 करोड़ की पांच दिन में ही लगभग बराबरी कर ली है। फिल्म ने पांच दिन में 69.51 करोड़ रुपए का भारत में नेट कलेक्श्न कर लिया है।

शैतान आठ मार्च को सिनेमाघरों में पहुंची थी। दृश्यम और दृश्यम 2 की तरह ही अजय शैतान में भी अपनी बेटी को बचाने के लिए विलन से लड़ते हुए नजर आए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि वो क्राइम थ्रिलर थीं और यह हॉरर मूवी है।

पचास करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ 21 लाख रुपए के कलेक्शन के साथ ओपनिंग ली थी। दूसरे और तीसरे दिन मूवी ने क्रमशः 19.18 और 20.74 करोड़ की कमाई की। इस तरह से फर्स्ट वीक एंड पर शैतान ने 55 करोड़ 13 लाख रुपए के कलेक्शन के साथ पचास करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। चौथे दिन 7.81 और पांचवें दिन 6.57 करोड़ की कमाई शैतान ने की।

.